विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Box Office: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही 'धुरंधर 2', शुक्रवार को छाप डाले करोड़ों के नोट

Published: Fri, 10 Apr 2026 09:39 PM (IST)

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है, आइए जानते हैं फिल्म ने 23वें दिन कितना कलेक्शन किया।

शुक्रवार को 'धुरंधर 2' पर हुई धनवर्षा

शुक्रवार को 'धुरंधर 2' पर हुई धनवर्षा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर डायरेक्टेड 'धुरंधर 2' रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और अब यह नंबर 1 बनने की ओर अग्रसर है।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23

102 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली स्पाई थ्रिलर ने तीन दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं यह फिल्म इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बात करें 23 वें दिन की तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक लगभग 5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- संदीप रेड्डी वांगा की सलाह पर आया आदित्य धर का रिएक्शन, Dhurandhar 2 डायरेक्टर बोले- 'जरूरत पड़ने पर जवाब...'

इसी के साथ फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1053.16 करोड़ हो गया है, वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1260.82 करोड़ रुपये हो गया है।

_dhurandhar2 (2)

'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Dhurandhar 2 Worldwide Collection)

इंडिया नेट कलेक्शन के साथ-साथ फिल्म दुनियाभर में भी शानदार कलेक्शन कर रही है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर स्पाई थ्रिलर ने अब तक दुनियाभर में 1680 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस वक्त दंगल वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में नंबर 1 बनी हुई और इसी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धुरंधर 2 अग्रसर है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

dhurandhar 2 (12)

'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर 2, दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता से गदगद हुए शाह रुख खान, भरी महफिल में लुटाया Ranveer Singh पर प्यार