विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर छाई Dhurandhar 2, रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Published: Sun, 15 Mar 2026 01:42 PM (IST)

Dhurandhar The Revenge Advance Collection: पेड प्रिव्यू के बाद धुरंधर 2 की ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो ...और पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज का एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

धुरंधर द रिवेंज का एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) का क्रेज इतना तगड़ा है कि रिलीज से पहले ही मेकर्स मालामाल हो गए हैं। पहले पेड प्रिव्यू (Dhurandhar 2 Paid Preview) के लिए छप्परफाड़ कमाई हुई और अब फिल्म की ओपनिंग डे के लिए मोटी कमाई कर ली है, वो भी सिर्फ 24 घंटे के अंदर।

धुरंधर द रिवेंज 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर का दूसरा पार्ट है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म यूं तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रिव्यू है।

ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 धमाका पक्का

पहले धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग पेड प्रिव्यू के लिए शुरू हुई थी। इसने चंद दिनों में इतना धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है कि माना जाने लगा कि 200 करोड़ से ओपनिंग पक्की है। अब 19 मार्च के लिए भी टिकट विंडो खुल गई है और 24 घंटे में कमाई ने तेज रफ्तार पकड़ ली है।

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग में कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के लिए 1 लाख 64 हजार के करीब टिकटें बिकी हैं। इन टिकटों से मेकर्स ने 8.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और ब्लॉकसीट्स के साथ आंकड़ा 16.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Ranveer Singh

सबसे ज्यादा हिंदी 2D में हुई कमाई

धुरंधर 2 हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी में हुई है। इसने हिंदी 2D में बिना ब्लॉक सीट्स के 8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी Dhurandhar 2, रणवीर सिंह के इस सीन पर मचा बवाल

धुरंधर 2 ने पेड प्रिव्यू में किया कमाल

इससे पहले धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यू के लिए टिकट विंडो ओपन हुई थी। सिर्फ पेड प्रिव्यू के लिए फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर लिया था। दुनियाभर में धुरंधर द रिवेंज का पेड प्रिव्यू के लिए कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया था।

Dhurandhar 2

धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की खैर नहीं! फुल पैसा वसूल है Ustaad Bhagat Singh में पवन कल्याण का एंट्री सीन, बनेगी ब्लॉकबस्टर?