विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devara Box Office Day 6: छुट्टी के दिन 'देवरा' का धमाका, छठे दिन कमाई में आया दोगुना उछाल

Published: Wed, 02 Oct 2024 09:36 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 03 Oct 2024 11:12 AM (GMT+05:30)

Devara Box Office Day 6 तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) की फिल्म देवरा इन दिनों थिएटर्स में जमकर धूम ...और पढ़ें

देवरा की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-X)
देवरा की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-X)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर देवरा का जलवा कायम
  2. छठे दिन जूनियर एनटीआर की मूवी ने किया कमाल
  3. अब तक इतने करोड़ की कमाई कर चुकी है देवरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Devara Day 6 Box Office Collection: साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक कोरतल्ला शिव की लेटेस्ट फिल्म देवरा पार्ट-1 इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। एक्शन और सस्पेंस के आधार पर जूनियर एनटीआर (JR NTR) की मूवी ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में देवरा ने धूम मचा रखी है और 2 अक्टूबर की छुट्टी के दिन एक बार फिर से फिल्म के कलेक्शन में भारी इजाफा देखने को मिला है। 

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि देवरा ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

हॉलिडे पर देवरा का कमाल

ओपनिंग वीकेंड के बाद बेशक देवरा की कमाई का ग्राफ थोड़ा सा नीचे की तरफ गिरा था। लेकिन ये उम्मीद पूरी थी कि 2 अक्टूबर छुट्टी के दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिलेगा और फिलहाल वो होता हुआ भी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Devara Worldwide Collection Day 5: 'देवरा' ने दुनियाभर में काटा गदर, रफ्तार से आगे बढ़ छू लिया ये आंकड़ा

सैकनिल्क की रिपोर्ट की अधार पर देवरा ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो मंगलवार की कमाई से लगभग दोगुना है। गौर करने वाली बात ये है कि मूवी की ये कमाई सभी भाषाओं में है। 

देवरा की कमाई का ग्राफ

        दिन         कलेक्शन
    पहला दिन       82.5 करोड़
    दूसरा दिन       38.2 करोड़
    तीसरा दिन       39.9 करोड़
    चौथा दिन       12.75 करोड़
    पांचवा दिन       14 करोड़
    छठा दिन        20 करोड़ 
       कुल        207 करोड़

इन आंकड़ों को देखकर अब ये कहा जा सकता है कि आने वाले वीकेंड तक ये फिल्म 300 करोड़ के आस-पास पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Devara Box Office Day 5: इंडिया में इस जादुई आंकड़े को छूने के बेहद करीब 'देवरा', मंगलवार को मचाया तहलका