Move to Jagran APP

Dabangg 3 Box Office Collection Day 17: 2020 में सलमान ख़ान का पहला धमाका, 200 करोड़ हुई कमाई

Dabangg 3 Box Office Collection Day 17 वर्ल्डवाइड 200 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने वाली दबंग 3 की कमाई की रफ़्तार घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी कम हुई है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 07:33 PM (IST)
Dabangg 3 Box Office Collection Day 17: 2020 में सलमान ख़ान का पहला धमाका, 200 करोड़ हुई कमाई
Dabangg 3 Box Office Collection Day 17: 2020 में सलमान ख़ान का पहला धमाका, 200 करोड़ हुई कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। 'दबंग 3' की रफ़्तार बॉक्स ऑफ़िस पर भले ही धीमी पड़ गई हो, मगर ओवरसीज़ कलेक्शंस के दम पर फ़िल्म ने 200 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फ़िल्म ने देशभर में 169 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज़ में 39 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं।

loksabha election banner

दबंग 3 पिछले साल 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म की रिलीज़ का तीसरा हफ़्ता चल रहा है। 200 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन होने की जानकारी सलमान ख़ान फ़िल्म्स ने ट्विटर पर साझा की है और इस मुक़ाम तक पहुंचने के बाद दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया गया है। वर्ल्डवाइड 200 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने वाली दबंग 3 की कमाई की रफ़्तार घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी कम हुई है। अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ की रिलीज़ का भी असर दबंग 3 पर पड़ा। 

तीसरे वीकेंड में इसके कलेक्शंस काफ़ी गिरे हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर इसका 17 दिनों का नेट कलेक्शन 144.24 करोड़ हो गया है। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म महज़ 50 लाख ही बटोर सकी, जबकि शनिवार और रविवार को क्रमश: 75 लाख और 1.25 करोड़ का कारोबार किया।

दो हफ़्तों में 141 करोड़

अगर दूसरे हफ़्ते में दबंग 3 का सफ़र देखें तो फ़िल्म के कलेक्शंस काफ़ी गिरे। फ़िल्म ने दूसरे हफ़्ते में 20.16 करोड़ के आसपास जमा किये थे। दूसरे शुक्रवार को दबंग 3 ने सिर्फ़ 2.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को 3.44 करोड़ और 3.90 करोड़ की कमाई हुई थी। दूसरे सोमवार को कलेक्शंस फिर गिरे और 1.94 करोड़ की कमाई हुई थी। नये साल के आख़िरी दिनों में जश्न के माहौल ने दबंग 3 की कमाई में इजाफ़ा किया और मंगलवार को 2.45 करोड़ मिले, जबकि नये साल के पहले दिन फ़िल्म को 3.96 करोड़ जमा कर लिये। गुरुवार को दबंग 3 सिर्फ़ 1.54 करोड़ के आसपास ही जमा कर पायी। दो हफ़्तों बाद दबंग 3 की कमाई 141.74 करोड़ हो गयी।

पहले हफ्ते में 121 करोड़

20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 को ओपनिंग वीकेंड में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था, जिससे ओपनिंग कलेक्शंस प्रभावित हुए थे। दबंग 3 ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को फ़िल्म 23.75 करोड़ ही जुटा सकी। जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य हुईं, दर्शक भी सिनेमाघरों की तरफ़ लौटने लगे और रविवार को फ़िल्म को 30.50 करोड़ की रकम मिली।

वर्किंग वीक में पहले सोमवार को दबंग 3 के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी। फ़िल्म ने सिर्फ़ 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को कलेक्शंस के आंकड़े थोड़ा बढ़े और 10.33 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। वहीं, बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर दबंग 3 ने ज़ोरदार जंप लेते हुए 15.39 करोड़ जमा कर लिये थे।  दबंग 3 ने गुरुवार यानि रिलीज़ के सातवें दिन 6.86 करोड़ जमा किये, जिसके साथ फ़िल्म का पहले हफ़्ते का नेट कलेक्शन 121.58 करोड़ हो गया था। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप ने मुख्य किरदार निभाये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.