Move to Jagran APP

Dabangg 3 Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ़्ते में धड़ाम हुई सलमान की 'दंबग 3', जानिए कुल कमाई

Dabangg 3 Box Office Collection Day 14 दूसरे वीकेंड में फ़िल्म को अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ से कड़ी चुनौती मिली थी जिसका असर इसके कलेक्शंस पर देखा भी गया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 07:22 PM (IST)
Dabangg 3 Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ़्ते में धड़ाम हुई सलमान की 'दंबग 3', जानिए कुल कमाई
Dabangg 3 Box Office Collection Day 14: दूसरे हफ़्ते में धड़ाम हुई सलमान की 'दंबग 3', जानिए कुल कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान की 'दबंग 3' आश्चर्यजनक रूप से दूसरे हफ़्ते में ही ठंडी पड़ गयी। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में जहां 125 करोड़ से अधिक बटोरे थे, वहीं दूसरे हफ़्ते में कमाई 20 करोड़ पर सिमट गयी है। दबंग 3 का बॉक्स ऑफ़िस इस तरह बैठ जाना सलमान के फैंस के लिए वाकई शॉकिंग है। 

loksabha election banner

अगर दूसरे हफ़्ते में दबंग 3 का सफ़र देखें तो फ़िल्म के कलेक्शंस धड़ाम से गिरे हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फ़िल्म ने दूसरे हफ़्ते में 20 करोड़ के आसपास जमा किये हैं और अब दो हफ़्तों बाद 147.80 करोड़ जुटा चुकी है।  बॉक्स ऑफ़िस इंडिया के अनुसार, दूसरे शुक्रवार को दबंग 3 ने सिर्फ़ 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को 3.50 करोड़ और 4.50 करोड़ की कमाई हुई थी। दूसरे सोमवार को कलेक्शंस फिर गिरे और लगभग 2 करोड़ की कमाई हुई थी।

नये साल के आख़िरी दिनों में जश्न के माहौल ने दबंग 3 की कमाई में इजाफ़ा किया और मंगलवार को 2.50 करोड़ मिले, जबकि नये साल के पहले दिन फ़िल्म को 3.50 करोड़ जमा कर लिये। गुरुवार को दबंग 3 सिर्फ़ 1.25 करोड़ के आसपास ही जमा कर पायी। दो हफ़्तों बाद दबंग 3 की कमाई 133.75 करोड़ हो गयी है।

दूसरे वीकेंड में फ़िल्म को अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ से कड़ी चुनौती मिली थी, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर देखा भी गया।

पहले हफ़्ते में बटोरे 126 करोड़

20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 को ओपनिंग वीकेंड में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था, जिससे ओपनिंग कलेक्शंस प्रभावित हुए थे। दबंग 3 ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को फ़िल्म 24.75 करोड़ ही जुटा सकी। जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य हुईं, दर्शक भी सिनेमाघरों की तरफ़ लौटने लगे और रविवार को फ़िल्म को 31.90 करोड़ की रकम मिली।

वर्किंग वीक में पहले सोमवार को दबंग 3 के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी। फ़िल्म ने सिर्फ़ 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को कलेक्शंस के आंकड़े फिर बढ़े और 12 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। वहीं, बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर दबंग 3 ने ज़ोरदार जंप लेते हुए 15.70 करोड़ जमा कर लिये थे।

बुधवार को दबंग 3 के कलेक्शंस में लगभग 50 फीसदी की गिरावट आयी। दबंग 3 ने गुरुवार यानि रिलीज़ के सातवें दिन 7 करोड़ जमा किये, जिसके साथ फ़िल्म का पहले हफ़्ते का नेट कलेक्शन 126.55 करोड़ हो गया था। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप ने मुख्य किरदार निभाये हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.