Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Crew Day 7 Box Office Report: वीक डे में भी नहीं कम हो रहा 'क्रू' का कमाल, 7वें दिन कलेक्शन में मोटा इजाफा

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 10:29 PM (IST)

    Crew Day 7 Box Office Collection फिल्म क्रू का कमाल सिनेमाघरों में रिलीज के 6 दिन बाद भी कम नहीं हुआ है। बुधवार की कमाई ये अंदाजा लग गया कि करीना कपूर तब्बू और कृति सेनन की ये कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल हार मानने वाली नहीं है। इस बीच क्रू के 7वें दिन के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं।

    Hero Image
    क्रू ने कमाई में मचाया गदर (Photo credit-instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Box Office Collection: कॉमेडी फिल्म क्रू को सिनेमाघरों में वीक डे में भी ऑडियंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। भारी तादाद में हर रोज दर्शक करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन और तब्बू (Tabu) की इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से क्रू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निरंतर आगे की तरफ बढ़ रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज के 7वें दिन भी क्रू की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डायेरक्टर राजेश कृष्णन की इस फिल्म ने गुरुवार को इतने करोड़ का कारोबार कर डाला है। 

    7वें दिन कितना रहा क्रू का कलेक्शन

    अजय देवगन की फिल्म शैतान के बाद से क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमा लिए। हर रोज इस फिल्म की कमाई शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है। नॉन हालिडे में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रही है। रिलीज के छठे दिन की कमाई से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि क्रू को लेकर फैंस का क्रेज फिलहाल तो कम होता नहीं दिखा रहा। 

    ऐसे में अब 7वें दिन भी करीना कपूर खान की क्रू ने कलेक्शन के मामले में अपनी धाक जमाई है। सैकनिल्क की अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार पहले गुरुवार को इस मूवी ने करीब 3.01 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है। जोकि कम बजट की इस फिल्म के लिए काफी कारगर माना जा रहा है। 

        पहला दिन     10.28 करोड़
        दूसरा दिन     10.87 करोड़
        तीसरा दिन     11.45 करोड़
        चौथा दिन      4.52 करोड़
        पांचवा दिन      4 करोड़
        छठा दिन      3.3 करोड़
        सातवां दिन      3 करोड़
           कुल      47.42 करोड़

    50 करोड़ से महज इतनी दूर क्रू

    फिल्म क्रू जिस तरह से कलेक्शन के मामले में हर रोज शानदार प्रदर्शन कर रही है, उसके आधार पर रिलीज के पहला सप्ताह में ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा जरूर पार कर लेगी। फिलहाल कमाई के इस क्लब में एंट्री लेने के लिए क्रू को 3 करोड़ की और जरूरत है।

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Worldwide Box Office: दुनियाभर में 'शैतान' ने पसारे पैर, कमाई में तोड़ा 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड