विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' ने भरी उड़ान, तीसरे दिन Kareena की फिल्म ने उड़ाया गर्दा

Published: Sun, 31 Mar 2024 10:25 PM (IST)

करीना कपूर तब्बू और कृति सेनन की फिल्म Crew ने सिनेमाघरों में 29 मार्च को लैंडिंग कर ली है। इस ...और पढ़ें

तीसरे दिन 'क्रू' का कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)
तीसरे दिन 'क्रू' का कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Box Office Collection Day 3: राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्रू' ने रिलीज होने के तीन दिनों में ही कमाल कर दिया है। इस फिल्म को ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की तिगड़ी दिखाई दी है।

इन तीनों की तिगड़ी ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया है और इसी वजह से लोगों को इनका अभिनय और तिगड़ी काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर काफी अच्छी कमाई की। अब इस मूवी के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें: Crew Review: उड़ान भरने के बाद क्रैश हो जाती है करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन की क्रू

तीसरे दिन 'क्रू' का कलेक्शन

29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' ने आते ही तहलका मचा दिया है। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर शैतान ने कब्जा कर रखा था, लेकिन अब क्रू का कलेक्शन देख कर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म कमाई के मामले में अजय देवगन की मूवी को टक्कर देने वाली है।

अपने ओपनिंग डे पर ही इस मूवी ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने छलांग लगाई और 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब रविवार का कलेक्शन भी आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 9.79 करोड़ रुपये का बिजनेस अभी तक कर लिया है।

हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें फेरबदल हो सकता है। ऐसे में इस फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 28.79 करोड़ रुपये हो गई है।

जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार?

करीना कपूर की फिल्म अगर नॉन हॉलीडे में भी इसी तरह कमाई करती रही, तो आने वाले तीन से चार दिनों में यह मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने किया ननद करीना कपूर की फिल्म Crew का रिव्यू, कृति-तब्बू के लिए लिखी ये बात