विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew Box Office Day 20: 'मैदान' और BMCM के तूफान में नोट समेटने में लगी 'क्रू', चुपचाप कमा लिए इतने करोड़

Published: Thu, 18 Apr 2024 01:29 PM (IST)

क्रू की थिएटर्स में दस्तक के कुछ दिन बाद अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां और अजय ...और पढ़ें

नोट समेटने में लगी 'क्रू', (X Image)
नोट समेटने में लगी 'क्रू', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर राज करने का बेहद कम वक्त मिला। शैतान की आंधी के बीच रिलीज हुई क्रू ने अपनी जड़ें जमाने की पूरी कोशिश। हालांकि, कुछ दिन बाद ही अजय देवगन की मैदान और अक्षय कुमार- टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो गई। फिर भी क्रू बॉक्स ऑफिस पर नोट समेटती जा रही है।

क्रू ने थिएटर्स में रिलीज के 20 दिन पूरे कर लिए है। हालांकि, कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है। अब तो कलेक्शन गिरकर करोड़ से लाख में पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- Maidaan Box Office Day 7: बड़े मियां छोटे मियां की आंधी में मैदान बर्बाद, 7 दिनों में इतना भी नहीं कमा पाई फिल्म

बॉक्स ऑफिस छोड़ने को तैयार नहीं क्रू

क्रू की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डाले, तो फिल्म ने ठीक- ठाक शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर क्रू ने लगभग 10 करोड़ कमाए। पहले वीकेंड पर भी फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। फिल्म को सबसे पहला झटका मंडे टेस्ट के बाद लगा, क्योंकि कमाई में काफी गिरावट आई। कलेक्शन 10 करोड़ से 3 करोड़ पर पहुंच गया।

अब तक कमाए कितने करोड़

क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर खूब मेहनत की। फिल्म को इसका फल भी मिला। पहले हफ्ते में ही क्रू ने 43.75 करोड़ कमा लिए। वहीं, दूसरे हफ्ते में बिजनेस 21.45 करोड़ रहा। अब क्रू के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 55 लाख और मंगलवार को 60 लाख कमाए। वहीं, बुधवार को बिजनेस 76 लाख रहा। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं। इसके साथ ही रिलीज के 20 दिनों में क्रू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 71.31 करोड़ की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-टाइगर की BMCM का राज, काम बिजनेस के बावजूद सबसे आगे

क्रू की कास्ट में शामिल ये सितारे

क्रू की एयरलाइन इंडस्ट्री पर बेस्ड है। फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। वहीं, रिया कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस  किया है। क्रू में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के साथ कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं। फिल्म में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कैमियो किया है। वहीं, करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू एयर होस्टेस के रोल में हैं।