विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coolie Box Office Day 8: एक और नया रिकॉर्ड बनाने चला 'कूली', गुरुवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

Published: Thu, 21 Aug 2025 09:56 PM (GMT+05:30)

Coolie Collection Day 8 रजनीकांत की फिल्म कूली बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। वॉर 2 को ...और पढ़ें

कूली बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram
कूली बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कूली का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा है तूफान
  2. रजनीकांत की फिल्म की गुरुवार को धांसू कमाई
  3. जल्द ही एक और नया रिकॉर्ड बनाएगी 'कूली'?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई गैंगस्टर ड्रामा कूली बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल-तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। 

55 करोड़ से ज्यादा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म ने एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया था। अब फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो रजनीकांत के फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान ला देगा। चलिए बिना देरी किए फटाफट से देखते हैं कि फिल्म ने गुरुवार को कितने करोड़ कमाए हैं। 

गुरुवार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ा 'कूली' 

रजनीकांत की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने की सबसे बड़ी वजह ये है कि लोकेश कनगराज ने अपनी मूवी में हर सिनेमा का एक अभिनेता लिया। तेलुगु से जहां नागाजुर्न फिल्म से जुड़े तो वहीं हिंदी से आमिर खान। यही वजह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई का रिकॉर्ड बना रही फिल्म को गुरुवार को भी जबरदस्त सफलता मिली है। 

यह भी पढ़ें- Coolie Collection Day 7: बुधवार को 'कूली' की बुलेट ट्रेन ने पकड़ी तेज रफ्तार, बदल दिया बॉक्स ऑफिस का समीकरण

सैकनलिक.कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को तकरीबन 4.76 करोड़ तक की कमाई की, जो केवल एक दिन की है। वर्किंग डेज पर इतनी कमाई करना आमतौर पर फिल्मों के लिए बेहद कठिन होता है। 

कूली कौन सा नया रिकॉर्ड करेगा अपने नाम?

इंडियन  बॉक्स ऑफिस पर कूली का टोटल कलेक्शन 228 करोड़ तक पहुंच चुका है और जिस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भाग रही है, यह जल्द ही इस साल की इंडिया में 250 करोड़ के क्लब में शामिल होकर एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। 

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म का प्रदर्शन शानदार है ही, लेकिन इसी के साथ वर्ल्डवाइड भी मूवी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक  429.75 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है। वही ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 165 करोड़ पहुंच चुकी है। 

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: 'वॉर 2' ने पूरी दुनिया में मारी बाजी! वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखकर लगेगा तगड़ा झटका