विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cirkus Box Office Collection Day 11: मंडे टेस्ट में निकला 'सर्कस' का दम, नए साल पर भी सूना रहा टिकट विंडो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 03 Jan 2023 07:35 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2023 08:36 AM (IST)

Cirkus Box Office Collection रोहित शेट्टी ने अभी तक अपने करियर में बेहतरीन फिल्में डिलीवर की हैं। उनकी हर फिल्म ...और पढ़ें

Still Image of Ranveer Singh from Cirkus
Still Image of Ranveer Singh from Cirkus

नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Box Office Day 11 Collection: क्रिसमस 2022 के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस ने अभी तक ठीक ठाक कमाई की है। फिल्म को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों में बहुत ज्यादा क्रेज नहीं दिखा, जिसका खामियाजा मेकर्स को कम कलेक्शन से भुगतना पड़ रहा है। रोहित शेट्टी अपने आप में एक बड़ा नाम है और उनकी अब तक सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं हैं। ऐसे में फिल्म 'सर्कस' से भी लोगों को काफी उम्मीदें रहीं। आइये जानते हैं कि 'अवतार 2' और 'दृश्यम 2' की आंधी में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

बनी है इन फिल्मों की रफ्तार

नवंबर में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' को देखना लोग अब भी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अब हाउसफुल न होने के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 'द।कश्मीर फाइल्स' और 'ब्रह्मास्त्र' के बाद यह 2022 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इस शानदार फिल्म के बाद आई जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' और यह मूवी भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।

11वें दिन लो कलेक्शन

इन दो बड़ी फिल्मों की सक्सेस के बीच ही रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' रिलीज हुई है। नए साल में उम्मीद की जा रही थी दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे, लेकिन 'सर्कस' की कमाई देखकर ऐसा नहीं लगता। यह फिल्म 11 दिनों में अपनी लागत का आधा भी नहीं निकाल पाई है। एक भारी भरकम स्टारकास्ट वाली फिल्म ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। 11 वें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 70-80 लाख रहा। अगर अभी तक के कलेक्शन की बात करें, तो पहले वीकेंड में फिल्म ने 20 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते का कलेक्शन मिलाकर फिल्म का कुल आंकड़ा 33 करोड़ के आसपास आ गया है। 'सर्कस' की ओपनिंग के साथ ही वीकेंड कलेक्शन भी पूअर रहा है।

यह भी पढें: Tunisha Death case: ब्रेकअप के बयान से पलटी आरोपी की बहन, वीडियो शेयर कर कहा- अच्छे नोट पर हुआ ब्रेकअप

यह भी पढें: New Year 2023: सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन ने की नए साल की ऐसी शुरुआत, वीडियो देख फैंस ने कहा ब्यूटिफुल