Move to Jagran APP

Chhichhore Box Office Collection Day 31: वॉर से लड़कर 150 करोड़ के पार पहुंची छिछोरे, बनी सुशांत की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म

Chhichhore Box Office Collection Day 31 फ़िल्म के 150 करोड़ पार करने पर निर्माताओं की ओर सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 03:20 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 07:41 PM (IST)
Chhichhore Box Office Collection Day 31: वॉर से लड़कर 150 करोड़ के पार पहुंची छिछोरे, बनी सुशांत की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म
Chhichhore Box Office Collection Day 31: वॉर से लड़कर 150 करोड़ के पार पहुंची छिछोरे, बनी सुशांत की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। Chhichhore Box Office Collection Day 31: सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है। इस दौरान फ़िल्म के सामने ड्रीम गर्ल और वॉर जैसी चुनौतियां भी आयीं, मगर अपने कंटेंट के दम पर छिछोरे ने कमाई का अहम पड़ाव पार कर लिया। छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म बन गयी है।

loksabha election banner

शुक्रवार को छिछोरे 5वें हफ़्ते में दाख़िल हो गयी। पांचवें शुक्रवार को फ़िल्म ने 27 लाख का कलेक्शन किया, शनिवार को 54 लाख और रविवार को 72 लाख रुपये की कमाई कर ली। इसके साथ छिछोरे का 31 दिनों का कलेक्शन 150.36 करोड़ हो गया। 6 सितम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने काफ़ी धीमी शुरुआत की थी, मगर माउथ पब्लिसिटी के चलते बाद में रफ्तार पकड़ते हुए पहले हफ़्ते में 68.83 करोड़ जमा कर लिये थे।

दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म को 40.47 करोड़ मिले, जबकि इसके सामने आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल की चुनौती आ गयी थी। तीसरे हफ़्ते में छिछोरे ने 24.23 करोड़ जमा कर लिये, वहीं पांचवें वीकेंड में फ़िल्म को 1.53 करोड़ मिले। छिछोरे इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। इस लिस्ट में फ़िल्म अभी आठवें स्थान पर है।

10. सुपर 30- 146.10 करोड़

9. साहो (हिंदी)- 150 करोड़

8. छिछोरे- 150.36 करोड़

7. केसरी- 153 करोड़

6. टोटल धमाल- 154.30 करोड़

5. वॉर- 166.25 करोड़

4. मिशन मंगल- 200.16 करोड़

3. भारत- 209.36 करोड़

2. उरी- 244.06 करोड़

1. कबीर सिंह- 278.24 करोड़

छिछोरे सुशांत के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले उनकी एमएस धोनी- द अटोल्ड स्टोरी सबसे बड़ी फ़िल्म थी, जिसने 133 करोड़ के आस-पास लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था।नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे कुछ दोस्तों की कहानी है, जो कई साल बाद एक ख़ास मकसद के लिए मिलते हैं।फ़िल्म में सभी मुख्य कलाकारों ने उम्र के दो पड़ावों को निभाया था। कॉलेज स्टूडेंट और फिर मिडिल एज।  

फ़िल्म के 150 करोड़ पार करने पर निर्माताओं की ओर सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया गया है। ट्वीट में लिखा है- आपने हम पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए टीम छिछोरे आपकी अहसानमंद है। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.