Box Office: क्या 'वीरे दी वेडिंग' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'छपाक', ये है टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस की लिस्ट
Top 10 Opening Collections of Women Oriented Films करीना कपूर कंगना रनौत और आलिया भट्ट की दो-दो फ़िल्में हैं। इनमें कुछ फ़िल्मों में बड़े कलाकार सपोर्टिंग कास्ट में थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज़ हो गयी है। मेघना गुलज़ार निर्देशित इस फ़िल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वायवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन के प्रेरित है, जिसमें दीपिका ने मालती नाम का किरदार निभाया है। फ़िल्म में विक्रांस मैसी एक अहम किरदार में हैं।
फ़िल्म की रिलीज़ से पहले दीपिका के जेएनयू छात्रों से मिलने की वजह से इसका सोशल मीडिया में विरोध किया जा रहा है। हालांकि ट्रेड जानकारों को फ़िल्म से अच्छे कलेक्शंस की उम्मीद है। मेघना गुलज़ार को बॉलीवुड में सेंसिबल डायरेक्टर माना जाता है, जिसकी मिसाल उनकी पिछली फ़िल्में तलवार और राज़ी हैं।
बहरहाल, नज़र इस बात पर भी है- क्या छपाक ओपनिंग कलेक्शंस के मामले में बॉलीवुड की दूसरी वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों को पीछे छोड़ पाएगी? पिछले कुछ वक़्त में रिलीज़ हुईं वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर पिछले कुछ सालों में रिलीज़ हुई वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों के ओपनिंग कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार आते हैं-
- वीरे दी वेडिंग (2018)- 10.70 करोड़- सोनम कपूर, करीना कपूर
- द डर्टी पिक्चर (2015)- 9.35 करोड़- विद्या बालन
- मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी- 8.75 करोड़- कंगना रनौत
- डियर ज़िंदगी (2016)- 8.75 करोड़- आलिया भट्ट
- तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015)- 8.75 करोड़- कंगना रनौत
- राज़ी (2018)- 7.53 करोड़- आलिया भट्ट
- हीरोइन (2012)- 7.20 करोड़- करीना कपूर
- पीकू (2015)- 5.32 करोड़- दीपिका पादुकोण
- अकीरा (2016)- 5.15 करोड़- सोनाक्षी सिन्हा
- नाम शबाना (2017)- 5.12 करोड़- तापसी पन्नू
उपरोक्त लिस्ट में देखें तो करीना कपूर, कंगना रनौत और आलिया भट्ट की दो-दो फ़िल्में हैं। हालांकि इनमें कुछ फ़िल्में ऐसी हैं, जिनकी सपोर्टिंग कास्ट में बड़े कलाकार थे। मिसाल के तौर पर, पीकू में दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन और इरफ़ान ख़ान जैसे कलाकार नज़र आये तो राज़ी में आलिया भट्ट का साथ विक्की कौशल ने दिया था। डियर ज़िंदगी में आलिया के साथ शाह रुख़ ख़ान सपोर्टिंग स्टार कास्ट का हिस्सा थे। वहीं नाम शबाना में तापसी को सपोर्ट करने के लिए ख़ुद अक्षय कुमार ने स्पेशल एपीयरेंस दिया था। अब देखते हैं कि दीपिका की छपाक इस लिस्ट में कहां फिट होती है। (बॉक्स ऑफ़िस के सभी आंकड़े koimoi से लिये गये हैं)