राज 3 का चला राज
विक्रम भट्ट की राज 3 सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों प्रकार के थिएटरोंकेदर्शकों को पसंद आई है। इमरान हाशमी की वजह से सिंगल स्क्रीन के दर्शक थोड़े ज्यादा रहे।
विक्रम भट्ट की राज 3 सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों प्रकार के थिएटरोंकेदर्शकों को पसंद आई है। इमरान हाशमी की वजह से सिंगल स्क्रीन के दर्शक थोड़े ज्यादा रहे। आम तौर पर मल्टीप्लेक्स के दर्शक इमरान हाशमी के नाम पर ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं,लेकिन इस बार उन्होंने इमरान हाशमी को पसंद किया। उनके साथ बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता का भी आकर्षण रहा। निर्देशक विक्रम भट्ट ने काला जादू के खौफ और 3डी के जादू के साथ एक अच्छी प्रेमकहानी भी परोसी।
राज 3 ने पहले दिन ही 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया,जो शनिवार और रविवार को और बढ़ा। पहले हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 36 करोड़ से अधिक रहा। विशेष फिल्म्स राज 3 की सफलता का श्रेय गणपति को दे रहा है। यह और कुछ नहीं दर्शकों की धार्मिक भावना को उकसाना है ताकि दर्शक और बढ़ सके। -अजय ब्रह्मात्मज
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर