विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: चट्टान की तरह टिकी है 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' पर हुई महज इतने नोटों की बारिश

Published: Sat, 31 Aug 2024 09:15 AM (IST)

सरकटे का आतंक लेकर आई फिल्म स्त्री 2 अपने साथ रिलीज हुई हर दूसरी फिल्म के मुकाबले धमाका करती नजर ...और पढ़ें

'वेदा', 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'वेदा', 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने दिखाया कमाल
  2. कॉमेडी जॉनर की फिल्म है 'खेल खेल में'
  3. शरवरी वाघ की दमदार अदाकारी वाली फिल्म है 'वेदा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' के जलवे ने उसे मालामाल बना दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से दमदार कलेक्शन करते हुए 600 करोड़ की ओर कदम बढ़ाए हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव सहित बाकी कलाकारों के अभिनय से सजी ये फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं, इसके मुकाबले रिलीज हुई वेदा और खेल खेल में फिल्मों का क्या हाल रहा है, यह जानेंगे इस पोस्ट में।

खेल खेल में

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 'खेल खेल में' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। इसका एक कारण स्टार फैक्टर यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का होना है। वहीं, दूसरा कारण एमी विर्क जैसे कलाकारों की कॉमेडी है। लाइट थीम पर आधारित ये फिल्म शुरुआत से स्लो स्टार्ट के साथ आगे बढ़ रही है। 

यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Vs Vedaa Box Office: अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम, किसकी फिल्म का पहले बैठेगा बॉक्स ऑफिस पर भट्ठा?

अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 5.05 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली थी। रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन फिल्म ने 57 लाख की कमाई की है। इससे 'खेल खेल में' का टोटल बिजनेस 26.62 करोड़ हो गया है।

वेदा

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' की बात करें, तो इसने 'खेल खेल में' से अच्छी शुरुआत ली थी। लेकिन रिलीज का तीसरा शुक्रवार आते-आते इसकी कमाई 25 करोड़ तक भी नहीं आ पाई है। वेदा फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.48 करोड़ पर आ रुका है।

कितनी हुई 'स्त्री 2' की कमाई?

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' को देखकर लगता है कि फिल्म रुकने का नाम नहीं लेने वाली। सरकटे के आतंक वाली ये फिल्म 535.24 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। 

बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 16: मानने को तैयार नहीं स्त्री! बनी दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म