विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: उरी सर्जिकल स्ट्राइक अब 250 करोड़ रूपये से बस इतनी दूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 14 Feb 2019 03:58 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 12:01 PM (IST)

Uri box office Collection- फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल हैl

Box Office: उरी सर्जिकल स्ट्राइक अब 250 करोड़ रूपये से बस इतनी दूर
Box Office: उरी सर्जिकल स्ट्राइक अब 250 करोड़ रूपये से बस इतनी दूर

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक अब 250 करोड़ रूपये की तरफ़ तेज़ी से बढ़ रही है और करीब डेढ़ करोड़ प्रतिदिन की डर से हर रोज़ अच्छा कलेक्शन कर रही है l 

आदित्य धर की फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 34 वें दिन एक करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन किया और कुल कमाई अब 217  करोड़ 80 लाख रूपये हो गई है l ये डेढ़ करोड़ रूपये का ट्रेंड इसी तरह बना हुआ है यानि फिल्म 250 करोड़ रूपये तक आने वाले वीकेंड के बाद पहुंच जायेगी l वैसे रणवीर सिंह की गली बॉय रिलीज़ हो गई है और उसकी कमाई  उरी की रफ़्तार को प्रभावित कर सकती है l

फिल्म ने पांचवे वीकेंड में बड़ा कलेक्शन लेकर ये साबित कर दिया कि इस फिल्म में अब भी बड़ा पोटेंशियल है। उरी ने एक ऐसा इतिहास रचा है जिसकी कल्पना कभी किसी ने नहीं की थी। ये भारतीय सिनेमा की पांचवे हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई l सात साल पहले बॉलीवुड में आये बॉलीवुड के बेहतरीन फाइट मास्टर शाम कौशल के बेटे और 11 फिल्मों में काम कर चुके विक्की कौशल की ये फिल्म अब ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल हो गई है l

सिर्फ एक साल के भीतर राज़ी से 100 करोड़ , संजू से 300 करोड़ और उरी से 200 करोड़ कमाई करने के ख्वाब तो उन्होंने भी नहीं देखा होगा l उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।

ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l फिल्म करीब 40 करोड़ के बजट में बनी है । फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल हैl

यह भी पढ़ें: मधुबाला के बर्थडे पर दिलीप कुमार की ग्रैंडनीस ने किया ये बड़ा ऐलान