Move to Jagran APP

Box Office: स्त्री को और दर्शकों को रोक पाना मुश्किल

फिल्म 31 अगस्त को दर्शकों के सामने आई और पहले दिन 6.83 करोड़ रूपए से ओपनिंग ली थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:11 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:13 PM (IST)
Box Office: स्त्री को और दर्शकों को रोक पाना मुश्किल
Box Office: स्त्री को और दर्शकों को रोक पाना मुश्किल

मुंबई। स्त्री को रोकना इतना आसान नहीं है क्योंकि दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में और उन्हें एंटरटेन करने में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर कामयाब रहे हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म स्त्री की जिसकी बॉक्स अॉफिस पर अच्छी कमाई जारी है। 100 करोड़ से फिल्म अभी दूर है लेकिन रविवार को फिल्म ने 9.88 करोड़ अपनी झोली में डाले। 

loksabha election banner

फिल्म स्त्री का बॉक्स अॉफिस पर रविवार तक कुल कलेक्शन 82.29 हो चुका है। दूसरे सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ा और 9.88 करोड़ रूपए अपने कलेक्शन में और जोड़ लिए। जिस तरह से फिल्म दर्शकों को पसंद आई है लग रहा है कि, सप्ताह खत्म होते-होते 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। आपको बता दें कि, फिल्म ने छठे दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 

दूसरा सप्ताह

शुक्रवार - 4.39 करोड़

शनिवार - 7.63 करोड़

रविवार - 9.88 करोड़ 

फिल्म 31 अगस्त को दर्शकों के सामने आई और पहले दिन 6.83 करोड़ रूपए से ओपनिंग ली थी। इसके बाद पिछले शनिवार को आंकड़ा बढ़ कर 10.87 करोड़ हो गया था। पहले सप्ताह के रविवार को फिल्म ने और ज्यादा अच्छी कमाई की थी और 14.57 करोड़ अपनी झोली में डाले थे। वीकेंड के बाद पहले सोमवार को फिल्म ने अनुमानित कलेक्शन से ज्यादा किया जो कि 9.70 करोड़ था। इसके बाद मंगलवार को 6.37 करोड़ कमाये थे। पांच दिन तक फिल्म की कुल कमाई 48.34 करोड़ थी जो छठे दिन के कलेक्शन को जोड़कर 50 करोड़ से ज्यादा निकल गई थी। 

पहले सप्ताह में फिल्म ने 60.39 करोड़ रूपए कमाये वहीं वीकेंड में कलेक्शन 21.90 करोड़ और जुड़ गया था। दोनों आंकड़ों को मिलाकर कलेक्शन अब 82.29 हो चुका है। पहले वीकेंड और दूसरे वीकेंड की बात करें तो पहले वीकेंड की तुलना में दूसरे वीकेंड में 32.14 फीसदी कलेक्शन कम रहा। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का ज्यादा फायदा हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.