Box Office: राजकुमार राव की यह स्त्री है बहुत तेज, कर ली 120 करोड़ की कमाई
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
मुंबई। राजकुमार राव के लिए लगता है साल 2018 भी जबरदस्त होने वाला है। क्योंकि 2017 में धूम मचाने वाले राजकुमार राव की स्पीड 2018 में भी जबरदस्त नजर आ रही है। श्रद्धा कपूर की भी यही स्पीड कायम है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद धीरे-धीरे कर अपनी कुल कमाई 120 करोड़ हासिल कर ली है। मंगलवार की बात करें तो फिल्म ने अपनी झोली में 87 लाख रूपए और जोड़ लिए।
बॉक्स अॉफिस पर रिलीज हुई दूसरी हिंदी फिल्मों से प्रतियोगिता करते हुए फिल्म स्त्री धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। मंगलवार को फिल्म स्त्री ने 87 लाख रूपए की कमाई की। इस प्रकार फिल्म की कुल कमाई अब 120.93 करोड़ हो गई है। इससे पहले चौथे सप्ताह के सोमवार को 97 लाख रूपए की कमाई की। रविवार को आकड़ा 2.86 करोड़ और शनिवार को 2.05 करोड़ रहा था। शुक्रवार की बात करें तो फिल्म ने 1.51 करोड़ की कमाई की थी। आंकड़े बताते हैं कि चौथे सप्ताह में की शुरूआत में फिल्म ने अच्छी कमाई की और वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में फिल्म कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सुबह उठने के तुरंत बाद अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन करती हैं ये काम
आपको बता दें कि, स्त्री ने छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। स्त्री को एक हॉरर कॉमेडी की तरह पेश किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में हैं। फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं ।ये फिल्म कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी को चंदेरी में दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: तख्त में रणवीर और रणभूमि में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर, एेसी है तैयारी
फिल्म स्त्री ने 31 अगस्त को धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की यमला पगला दीवाना फिर से के साथ बॉक्स अॉफिस पर एंट्री की थी। लेकिन स्त्री ने अपना जादू दिखाया और यह जादू चौथे हफ्ते भी कायम नजर आ रहा है।