Move to Jagran APP

Box Office 2019: Avengers Endgame के आगे पस्त हुआ पूरा बॉलीवुड, 'वॉर' भी नहीं पा सकी पार

Avengers Endgame Wins WAR At Box Office 2019 में कहने को सलमान ख़ान और अक्षय कुमार की फ़िल्में भी आयीं मगर एवेंजर्स एंडगेम की बराबरी कोई नहीं कर सका।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 01:39 PM (IST)
Box Office 2019: Avengers Endgame के आगे पस्त हुआ पूरा बॉलीवुड, 'वॉर' भी नहीं पा सकी पार
Box Office 2019: Avengers Endgame के आगे पस्त हुआ पूरा बॉलीवुड, 'वॉर' भी नहीं पा सकी पार

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 में कई बॉलीवुड फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त प्रदर्शन किया। इनमें से कुछ ने कमाई के नये रिकॉर्ड कायम किये। मगर, हॉलीवु़ड की एक फ़िल्म का मुकाबला करने में बॉलीवुड के पसीने निकल गये और आख़िरकार कोई बॉलीवुड फ़िल्म इसके कलेक्शंस को पीछे नहीं छोड़ सकी। यह फ़िल्म है- एवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame), जिसके हिंदी वर्ज़न के नाम साल 2019 में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड है। 

loksabha election banner

जिस तरह 2017 में बाहुबली- द कन्क्लूज़न के हिंदी संस्करण ने बॉलीवुड को जमकर छकाया था और साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म (500 करोड़ से अधिक) बनी थी। उसी तरह 2019 में यह ख़िताब एवेंजर्स एंडगेम ने अपने नाम किया है। वैसे तो रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर ने 318 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली 2019 की अकेली फ़िल्म रही, मगर एवेंजर्स एंडगेम से बहुत पीछे रह गयी, जिसने 365.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और सुपरहिट घोषित की गयी।

भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर किसी भी हॉलीवुड फ़िल्म का यह सबसे बड़ा कलेक्शन है। 2019 में कहने को सलमान ख़ान और अक्षय कुमार की फ़िल्में भी आयीं, मगर एवेंजर्स एंडगेम की बराबरी कोई नहीं कर सका। एवेंजर्स एंडगेम 2018 में आयी एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर का सीक्वल थी। 

इन फ़िल्मों ने भी दिखाया दम

इस फ़िल्म के अलावा और भी कई हॉलीवुड फ़िल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अपना दम दिखाया। 12 दिसम्बर को रिलीज़ हुई जुमानजी द नेक्स्ट लेवल 52 करोड़ से अधिक कलेक्शन करके हिट रही। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस एक अहम किरदार में थे। 22 नवंबर को आयी एनिमेशन फ़िल्म फ्रोज़न 2 ने भी 44 करोड़ का कलेक्शन किया और फायदे में रही। इस फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी थी।

2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई जोकर ने पूरी दुनिया के साथ भारत में भी तहलका मचाया। फ़िल्म ने 64 करोड़ का कलेक्शन किया और हिट घोषित की गयी। फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की फ़िल्म हॉब्स एंड शॉ ने 68 से अधिक कमाये और फायदे में रही। स्पायडरमैन फार फ्रॉम होम 85 करोड़ से अधिक जमा करके हिट रही। एनाबेल सीरीज़ की हॉरर फ़िल्म एनाबेल कम्स होम ने 25 करोड़ के आसपास जमा किये थे। फ़िल्म औसत रही।अलादीन 50 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही। कैप्टन मारवल 84 करोड़ के आसपास कमाकर हिट रही।

इन फ़िल्मों का नहीं चला जादू

वहीं मैन इन ब्लैक- इंटरनेशनल, एक्समैन डार्क फीनिक्स, गॉडज़िला- किंग ऑफ़ मॉन्स्टर्स, सुपरहीरो फ़िल्म शज़ाम और बम्बलबी फ्लॉप रहीं। एक्समैन- डार्क फीनिक्स में प्रियंका चोपड़ा की भाभी सोफिया टर्नर ने लीड रोल निभायाथा। (फ़िल्मों की कमाई के सभी आंकड़े koimoi वेबसाइट के अनुसार हैं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.