विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 Worldwide Collection: सात समंदर पार गूंजी सनी पाजी की दहाड़, 5 दिन में Border 2 पहुंची 300 करोड़ के पास

Published: Wed, 28 Jan 2026 01:52 PM (IST)

सनी देओल-वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा मूवी 'बॉर्डर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar Movie)  के लिए बॉक्स ऑफिस पर खतरे की घंटी बज चुकी हैं। जिस रफ्तार से 'धुरंधर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही थी, ठीक वही स्पीड सनी देओल-वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने भी पकड़ी है।

गल्फ कंट्रीज और पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद भी बॉर्डर 2 का प्रदर्शन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार है। 5 दिनों के अंदर फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, चलिए देखते हैं आंकड़े:

300 करोड़ के में एंट्री के लिए तैयार है 'बॉर्डर 2' 

देशभक्ति फिल्म 'बॉर्डर 2' की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग कमाई काफी अच्छी हुई थी। यही कारण हैं कि मूवी ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से काफी ज्यादा की ओपनिंग ली थी। 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की मूवी की 'दहाड़' सात-समंदर पार भी गूंजी है। सोमवार तक 261 करोड़ का बिजनेस करने वाली मूवी मंगलवार को 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें- Border 2 की सफलता के बीच मेट्रो विवाद में घिरे Varun Dhawan, जुर्माने की खबरों पर टीम ने जारी किया बयान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी कि मंगलवार को दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस 27 .95 करोड़ के आसपास की कमाई की है। यह फिल्म की सिंगल डे कमाई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का धांसू कलेक्शन 288.95 करोड़ तक पहुंच चुका है।

border 2 ott release

विदेशी ऑडियंस में भी दिखी 'बॉर्डर 2' के लिए दीवानगी

बॉर्डर 2 को ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट सहित कई कंट्रीज में रिलीज किया गया, जहां सनी देओल की मूवी बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 30.87 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

border 2 pre-selling collection

बॉर्डर 2 को दर्शकों का कितना ज्यादा प्यार मिल रहा है, इस बात का अंदाजा आप मूवी की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई से भी लगा सकते हैं। पांच दिनों में सनी देओल की फिल्म ने इंडिया में 216.79 करोड़ रुपए तक की नेट कमाई कर ली है। फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, आन्या सिंह, सोनम बाजवा और मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। 

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 5: छुट्टी के बाद भी बॉर्डर 2 का भौकाल टाइट, नॉन हॉलिडे में कमा डाली मोटी रकम