विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 Worldwide Collection: सोमवार को 'बॉर्डर 2' का दुनियाभर में दिखा जलवा, 11वें दिन झमाझम बरसे नोट

Published: Tue, 03 Feb 2026 09:44 AM (IST)

Border 2 Worldwide Collection Day 11: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगता है अपनी ही फिल्म 'गदर ...और पढ़ें

400 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है बॉर्डर 2/ फोटो- Instagram

400 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है बॉर्डर 2/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर देश और विदेश में सिर्फ एक ही दहाड़ गूंज रही है फिल्म 'बॉर्डर-2' (Border 2 Box Office)। फिलहाल वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्पीड पर इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी कोई ब्रेक लगता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' ने 32 करोड़ से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर और 43 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई के साथ शुरुआत की थी। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन मूवी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को वॉर ड्रामा ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमा लिए हैं, चलिए बताते हैं:

दुनियाभर में 'बॉर्डर 2' का बनने जा रहा एक और रिकॉर्ड

बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में आते ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते ही एक नई कहानी बॉक्स ऑफिस पर लिखनी शुरू कर दी थी। 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड इस फिल्म का कलेक्शन विदेशों में इतना अच्छा होगा, इसकी उम्मीद कम ही थी, क्योंकि फिल्म को छह गल्फ कंट्रीज में बैन भी किया गया।

यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में Border 2 ने फिर से मारी बाजी, 11वें दिन कमाई से किया सरप्राइज

हालांकि, सनी देओल ने ये साबित कर दिया कि अगर किसी फिल्म की कहानी अच्छी हो, तो देसी क्या विदेशी ऑडियंस भी खुद ब खुद थिएटर्स की तरफ खिंची चली आती है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने अभी तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 396.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए मूवी को बस 4 करोड़ रुपए की कमाई और करनी है। बॉर्डर 2 ने सोमवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड 22 करोड़ के आसपास कमाए हैं। 

sunny deol 111

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है फिल्म

दुनियाभर में 400 करोड़ कमाने के बेहद करीब पहुंच चुकी सनी देओल-वरुण धवन स्टारर फिल्म नेशनल चेंस में भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने इंडिया में नेट कलेक्शन अभी तक 301.89 करोड़ और ग्रॉस कमाई 359.39 करोड़ तक की कर ली है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 36.64 करोड़ तक पहुंची है।

border 2 worldwide collection  (2)

बॉर्डर 2 की सफलता को देखते हुए मेकर्स की प्लानिंग इसका तीसरा पार्ट लाने की भी है। जिसमें सनी देओल और वरुण धवन एक बार फिर से अपने-अपने किरदार में दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty क्यों नहीं देख रहे Border 2? अहान शेट्टी ने बताई चौंकाने वाली वजह