विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर Border 2 ने रचा इतिहास, 10 फिल्मों को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली वॉर फिल्म

Published: Sun, 01 Feb 2026 10:13 AM (IST)

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ से सजी फिल्म बॉर्डर 2 ने ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 ने कलेक्शन से रचा इतिहास

बॉर्डर 2 ने कलेक्शन से रचा इतिहास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच रही है। जेपी दत्ता निर्देशित बॉर्डर की तरह ही बॉर्डर 2 भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और आलम यह है कि 9 दिनों में ही फिल्म ने बड़ी-बड़ी वॉर फिल्मों को पछाड़कर नया इतिहास रच दिया है।

बॉर्डर 2 एक वॉर एक्शन ड्रामा है जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग की और भारत में एक तगड़ा कलेक्शन सिर्फ एक हफ्ते में ही कर लिया है। भारत में फिल्म ने सिर्फ डबल सेंचुरी मारी है, लेकिन दुनियाभर में फिल्म का आंकड़ा आसमान छू रहा है।

बॉर्डर 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। बॉर्डर के अलावा कई वॉर फिल्में हैं जो कमाई के मामले में सनी देओल की बॉर्डर 2 से पीछे हो गई हैं। सैकनिल्क की मानें तो अनुराग सिंह निर्देशित वॉर फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 344 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार कर लिया है। ट्रिपल सेंचुरी मारकर बॉर्डर 2 सबसे ज्यादा कमाई वाली वॉर फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें- Border 2 की सफलता पर 68 साल के Sunny Deol ने किया जमकर डांस, गाना गाकर मनाया जश्न

Border 2 Collection

इसने किन 10 फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे किया है, यहां देखिए वो लिस्ट...

  • बॉर्डर- 3.7 करोड़
  • लक्ष्य- 40 करोड़
  • एलओसी कारगिल- 29.76 करोड़
  • पलटन- 10.22 करोड़
  • इक्कीस- 41.65 करोड़
  • 120 बहादुर- 24 करोड़
  • उरी द सर्जिकल स्ट्राइक- 342 करोड़
  • केसरी- 207 करोड़
  • सैम बहादुर- 128 करोड़
  • फाइटर- 344 करोड़

क्या है बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ से सजी बॉर्डर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बीते दिन यानी शनिवार को 17 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 252 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 9 : चांदी लुढ़की...चमके सनी पाजी, दूसरे हफ्ते बॉर्डर 2 ने बदल डाला समीकरण