विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Movies Releasing In March: बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड और साउथ की ये फिल्में मचाएंगी धमाल, देखें पूरी लिस्ट

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 28 Feb 2023 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2023 12:24 PM (IST)

March Movies In Cinemas मार्च के पहले शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। 2023 की पहली तिमाही ...और पढ़ें

Bollywood South Hollywood Films Releasing in Cinemas. Photo- Twitter
Bollywood South Hollywood Films Releasing in Cinemas. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। जनवरी और फरवरी बॉलीवुड के लिए अच्छे नहीं गुजरे। शाह रुख खान की पठान को छोड़कर किसी फिल्म ने दर्शकों को प्रभावित नहीं किया। नतीजा, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की लाइन लग गयी है। अब ट्रेड की नजरें पहली तिमाही के आखिरी महीने मार्च पर टिकी हैं। कुछ दिलचस्प फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनसे सफलता की उम्मीद है। 

पहले दो महीनों में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान ने फिल्म इंडस्ट्री को राहत बख्शी, मगर कुत्ते, शहजादा और सेल्फी की असफलता ने चिंता में डाल दिया। 

यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office: बस टूटने वाला है 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड! इतने करीब पहुंची शाह रुख खान की 'पठान'

3 मार्च

इन कार (In Car)

इन कार सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। हालांकि, यह छोटे बजट की फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन हर्ष वर्धन ने किया है। उनकी यह पहली फिल्म है। कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म का पूरा रिव्यू यहां पढ़ें।

Creed 3, Triangle Of Sadness

माइकल बी जॉर्डन अभिनीत क्रीड 3 स्पोक्ट्स ड्रामा फिल्म भी 3 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। इसका निर्देशन भी माइकल ने ही किया है। माइकल का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है। पीवीआर सिनेमाज में गुरुवार से इसके पेड प्रीव्यूज शुरू हो रहे हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड्स की तीन केटैगरीज में नॉमिनेटेड ट्रायंगल ऑफ सेडनेस भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

8 मार्च

Tu Jhoothi Main Makkar

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार होली के दिन बुधवार को आ रही है। लव रंजन निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। रणबीर और श्रद्धा पहली बार साथ आ रहे हैं। इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि मार्च की सबसे सफल फिल्म बन सकती है।

10 मार्च

65

सिर्फ हॉलीवुड फिल्म 65 आ रही है। एडम ड्राइवर स्टारर यह साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर है। स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स ने फिल्म का निर्देशन किया है। एडम ड्राइवर, एरियाना ग्रीनब्लैट और क्लोइ कोलमैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक अज्ञात ग्रह पर क्लैश के बाद पायलट मिल्स को पता चलता है कि वो 65 मिलियन साल पहले की पृथ्वी पर पहुंच गया है।

17 मार्च

(Mrs Chatterjee VS Norway, Zwigato, Shazam 2, Kabzaa)

17 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर  बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्मों के बीच टक्कर होने जा रही है। ये फिल्में हैं-  मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, ज्विगाटो, शजम फ्यूरी ऑफ द गॉड्स, कब्जा हिंदी। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं। 

ज्विगाटो में कपिल शर्मा और शहानी गोस्वामी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्देशन नंदिता दास ने किया है। यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है, जिसकी नौकरी पैनडेमिक में चली गयी है और वो परिवार को पालने के लिए डिलीवरीमैन बन जाता है।

हॉलीवुड फिल्म शजम- फ्यूरी ऑफ गॉड्स का निर्देशन डेविड एफ सैंडबर्ग ने किया है। यह डीसी कॉमिक्स की सुपरहीरो फिल्म है। जैक लेवी टाइटल रोल में हैं।

कन्नड़ फिल्म कब्जा हिंदी में भी रिलीज हो रही है। उपेंद्र, श्रिया सरन और किच्चा सुदीप अभिनीत यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें ब्रिटिश हुकूमत से नब्बे के दौर तक गैंगस्टरों के फलने-फूलने की कहानी है दिखायी गयी है। 

24 मार्च

भीड़ (Bheed) 

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म भीड़ रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म 2020 में पैनडेमिक की वजह से लगे लकॉडाउन के दौरान लोगों की परेशानियों को बयां करती है। उस दौरान लाखों लोगों ने अपने-अपने घरों तक पहुंचने के लिए पैदल सफर किया था।

John Wick Chapter-4

हॉलीवुड की जानी-मानी फ्रेंचाइजी फिल्म जॉन विक का चैप्टर 4 रिलीज हो रहा है। किआनु रीव्स, बिल स्कार्सगार्ड और डॉनी येन ने फिल्म में लीड रोल्स निभाये हैं। 

30 मार्च

(Bholaa, Dasara)

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भोला आ रही है। इस फिल्म से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह पहले क्वार्टर को सम्मानजनक विदायी दे सकती है। भोला, तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। अजय ने खुद इसका निर्देशन किया है। तब्बू एक बार फिर अजय के साथ नजर आएंगी।

दिलचस्प बात यह है कि भोला के सामने तेलुगु फिल्म दसरा होगी, जो हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। श्रीकांत ओडेला निर्देशित फिल्म में नानी लीड और कीर्ति सुरेश लीड रोल्स में हैं। फिल्म का मिजाज काफी हद तक पुष्पा जैसा नजर आ रहा है।

31 मार्च

Dungeons And Gragons- Honour Among Thieves 

मार्च के आखिरी शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म डंजंस एंड ड्रैगंस- ऑनर अमंग थीव्स रिलीज हो रही है। जॉन फ्रांसिज डेली और जोनाथन गोल्डस्टीन निर्देशित फिल्म में क्रिस पाइन और सोफिया लिलिस लीड रोल्स में हैं।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Movies In March 2023- गुलमोहर, अलोन से ब्लैक एडम तक... मार्च में ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में