विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की डूबती कश्ती का सहारा बनेगा साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस पर इन मूवीज से फिर होगी नोटों की बारिश

Published: Tue, 23 Apr 2024 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:09 PM (IST)

मौजूदा समय में बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। इस महीने रिलीज हुईं ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्में करेंगी धमाल (Photo Credit-X)
बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्में करेंगी धमाल (Photo Credit-X)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की हालत खराब
  2. साउथ सिनेमा कमाई में लगाएगा बहार
  3. आने वाले समय में रिलीज होंगी ये साउथ मूवीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह से साल 2023 में  पठान, गदर 2 और जवान जैसी बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाल मचाया, उसके हिसाब से इस साल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। फाइटर, बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) और मैदान जैसी बड़ी मूवीज अब तक कमाई के मामले में बेअसर साबित हुई हैं। 

जिससे ये कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर हिंदी मूवीज का जादू नहीं चल पा रहा है। ऐसे में अब एक बार फिर से हर किसी की साउथ फिल्मों पर टिकी हुई हैं और माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ये पुष्पा 2 और कल्की 2989 एडी (Kalki 2898 AD)जैसी कई मूवीज कमाई में बहार लगाएंगी।

साउथ सिनेमा की इन मूवीज के सहारे बॉक्स ऑफिस 

साल 2024 का एक तिमाही से ज्यादा समय बीत चुका है और इस दौरान सिर्फ शैतान के अलावा कोई भी हिंदी फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी है।

ऐसे में अब उम्मीदें साउथ सिनेमा की आने वाली मूवीज से हैं, जो इस साल रिलीज की जा सकती हैं। उन मूवीज की लिस्ट इस प्रकार है- 

     फिल्म               रिलीज डेट
     पुष्पा 2            15 अगस्त 2024
     कंगुवा               N/A
     देवरा           10 अक्टूबर 2024
     कल्की 2898 एडी               N/A
     इंडियन 2           13 जून 2024
     गेम चेंजर            सितंबर 2024

ये साउथ मूवीज इस साल बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये बड़ी फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सुनामी ला सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: इस जगह मिलते हैं अश्वत्थामा, बस पूरी करनी पड़ती है ये शर्त, 'कल्कि' की हुई है शूटिंग