Move to Jagran APP

Big Box Office Clashes in 2021: बॉक्स ऑफ़िस पर कई फ़िल्मों के बीच टक्कर, हॉलीवुड फ़िल्में भी देंगी कड़ी चुनौती

पिछले कुछ दिनों में अब तक दो दर्ज़न से अधिक फ़िल्मों की रिलीज़ डेट का एलान किया जा चुका है। इनमें वो फ़िल्में भी शामिल हैं जो दक्षिण भारतीय भाषाओं की हैं मगर हिंदी में उन्हें साथ-साथ रिलीज़ किया जा रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 01:41 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 01:34 PM (IST)
Big Box Office Clashes in 2021: बॉक्स ऑफ़िस पर कई फ़िल्मों के बीच टक्कर, हॉलीवुड फ़िल्में भी देंगी कड़ी चुनौती
Big clashes on box office in 2021. Photo- twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 में कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से ब्रेक आने के बाद 2021 में तमाम रुकी हुई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट्स घोषित की जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में अब तक दो दर्ज़न से अधिक फ़िल्मों की रिलीज़ डेट का एलान किया जा चुका है। इनमें वो फ़िल्में भी शामिल हैं, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं की हैं, मगर हिंदी में उन्हें साथ-साथ रिलीज़ किया जा रहा है। वहीं, हॉलीवुड फ़िल्मों की ओर से भी इस साल बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ी चुनौती मिलने वाली है, जिसकी वजह से इस साल बड़े टकराव होने वाले हैं। 

loksabha election banner

जॉन अब्राहम vs अर्जुन कपूर

साल 2021 की पहली बड़ी टक्कर जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के बीच होगी। जॉन की फ़िल्म मुंबई सागा 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में इमरान हाशमी भी पैरेलल लीड रोल में हैं। संजय गुप्ता निर्देशित फ़िल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी 1980 और 90 में सेट है। इस तारीख़ पर यशराज़ बैनर की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार भी रिलीज़ हो रही है, जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में हैं। 

सलमान ख़ान vs जॉन अब्राहम

2021 की दूसरी बड़ी टक्कर ईद पर होने वाली है। सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ईद पर रिलीज़ होंगी। दोनों ही एक्शन फ़िल्में हैं। राधे को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है, जबकि सत्यमेव जयते 2 के निर्देशक मिलाप ज़वेरी हैं, जिन्होंने इसका प्रीक्वल भी डायरेक्ट किया था।

अक्षय कुमार Vs विन डीज़ल

ईद के बाद मई में दूसरी बड़ी टक्कर अक्षय कुमार और विन डीज़ल के बीच होगी। अक्षय की फ़िल्म बेलबॉटम 28 मई को सिनेमाघरों में आएगी, जिसके साथ बेहद लोकप्रिय हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फ़िल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में विन डीज़ल मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 

83 Vs द कॉन्ज्यूरिंग

कबीर ख़ान निर्देशित स्पोर्ट्स फ़िल्म 83 पिछले साल अप्रैल में आने वाली थी, मगर पैनडेमिक की वजह इस साल रिलीज़ की जा रही है। भारतीय क्रिकेट की पहली विश्व कप जीत पर बनी फ़िल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। 83 को बॉक्स ऑफ़िस चर्चित हॉरर फ्रेंचाइजी कॉन्ज्यूरिंग के तीसरे भाग द कॉन्ज्यूरिंग 3 से चुनौती मिलेगी। 

शेरशाह Vs मेजर

2 जुलाई को तीन फ़िल्मों के बीच मुकाबला होने वाला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फ़िल्म शेरशाह के साथ मेजर रिलीज़ होगी। शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है, जबकि मेजर मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की लाइफ़ को दिखाएगी। मेजर तेलुगु फ़िल्म है, जिसकी हिंदी में भी रिलीज़ किया जा रहा है। इन दोनों के साथ हॉलीवुड फ़िल्म टॉप गन भी रिलीज़ होगी, जिसमें मिशन इम्बोसिबिल वाले टॉम क्रूज़ लीड रोल में हैं। 

जॉन अब्राहम Vs अल्लू अर्जुन

स्वतंत्रता दिवस की तारीख़ अभी तक खाली थी। किसी हिंदी फ़िल्म की घोषणा नहीं हुई थी, जिसे अब जॉन अब्राहम ने लपक लिया है। जॉन ने अपनी फ़िल्म अटैक का एलान कर दिया है। अटैक में जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत मुख्य किरदारों में दिखेंगी। फ़िल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। इसके साथ अल्लू अर्जुन की तेलुगु फ़िल्म पुष्पा आएगी, जिसे हिंदी में भी रिलीज़ किया जा रहा है। 

RRR Vs मैदान

दशहरे के मौक़े पर 13 अक्टूबर को इस साल की बड़ी फ़िल्म आरआरआर रिलीज़ हो रही है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फ़िल्म में राम चरन तेजा और एनटीआर जूनियर लीड रोल्स में हैं, जबकि अजय देवदन और आलिया भट्ट ख़ास भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके सामने 15 अक्टूबर को अजय देवगन की स्पोर्ट्स बायोपिक मैदान होगी।

अक्षय कुमार Vs शाहिद कपूर

दिवाली पर 5 नवम्बर को साल का एक और बड़ा मुकाबला होगा। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत पृथ्वीराज और शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स फ़िल्म जर्सी आमने-सामने होंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.