विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय का हुआ धांसू कमबैक, मंगलवार को जमकर बरसे करोड़ों रुपये

Published: Wed, 22 Apr 2026 12:22 PM (IST)

भूत बंगला ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा 4 दिनों में ही पार कर दिया था। अब मंगलवार की कमाई ...और पढ़ें

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-5/ फोटो- Instagram

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-5/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' को इंडिया के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत मिली है। वर्ल्डवाइड महज 4 दिन के अंदर ही इस मूवी ने दुनियाभर में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था।

अब प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए खतरे की घंटी बजाते हुए अपना बजट रिकवर करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। मूवी ने दुनियाभर में 5 दिनों के अंदर कितनी कमाई कर ली है, आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

'भूत बंगला' पर मंगलवार को हुई धन वर्षा

'खिलाड़ी' कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने दुनियाभर में 23.90 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। दो दिनों के अंदर ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ क्रॉस कर गया था। रविवार को यह मूवी 95.87 करोड़ की कमाई के साथ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार थी और चौथे दिन 106.34 करोड़ कमाकर इसने शान से यह आंकड़ा पार कर लिया।

अब 'भूत बंगला' की दुनियाभर में कमाई का पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। सैकनिल्क डॉट कॉम  की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अक्षय कुमार की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन उछाल मारते हुए 118.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla की टेंशन बन गई साउथ की फिल्म, अक्षय की हॉरर कॉमेडी से कर डाली दोगुनी कमाई

bhooth bangla worldwide collection day 5 (1)

बजट निकालने से बस इतनी दूर है 'भूत बंगला'

118 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ही फिल्म 'भूत बंगला' अपना बजट रिकवर करने से मात्र 2 करोड़ रुपये दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये के आसपास है, जिसे फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड कमाई से रिकवर करके प्रॉफिट की तरफ बढ़ जाएगी।

अगर अक्षय कुमार की फिल्म के सिर्फ विदेशी मार्केट के कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 31.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। गल्फ देशों और नॉर्थ अमेरिका में फिल्म का रिस्पॉन्स काफी अच्छा है।

भूत बंगला

OTT पर कहां रिलीज होगी फिल्म?

'भूत बंगला' की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में जहां निर्देशक ने भर-भरकर कॉमेडी सीन्स परोसे हैं, तो वहीं सेकंड हाफ में मूवी के अंदर जबरदस्त हॉरर सीन्स देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, मंगलवार को कर डाली करोड़ों की कमाई