विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने एक साथ 3 फिल्मों पर किया घातक वार, सोमवार को हुई खूब धनवर्षा

Published: Tue, 05 May 2026 01:11 PM (IST)

18 दिनों में भूत बंगला की झोली भर गई है। मूवी ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर एकसाथ 3 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

भूत बंगला वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-18/ फोटो- Instagram

भूत बंगला वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-18/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' के बाद अब 'भूत बंगला' का खौफ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अक्षय कुमार स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ताबड़तोड़ कमाई कर ही रही है, लेकिन दुनियाभर में भी यह फिल्म एक के बाद एक तीर छोड़ रही है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) ने सोमवार को एक साथ तीन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं। कौन-सी हैं वे तीन फिल्में, जिनका 'भूत बंगला' ने घमंड तोड़ा है? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

'भूत बंगला' ने 18 दिनों में भर लिया अपना खाता

'भूत बंगला' जब रिलीज हुई थी, तो पहले दिन मूवी की ओपनिंग 23.90 करोड़ रुपये के आसपास रही थी, जिससे यह लगा था कि फिल्म वर्ल्डवाइड ज्यादा दूर तक नहीं जा सकेगी। हालांकि, प्रियदर्शन और अक्की की जोड़ी ने सबको गलत साबित कर दिया, क्योंकि महज 16 दिनों के अंदर ही यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।

रविवार तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 217 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस कर लिया था। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने सोमवार को भी 10 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है। इसी के साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 227.97 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Day 18: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार ने मार ली बाजी, 'भूत बंगला' की हुई धुआंधार कमाई

bhooth bangla worldwide collection day 18

एक साथ तीन फिल्मों को किया पस्त

18 दिनों में 227.97 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई के साथ ही 'भूत बंगला' ने तीन बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। 157.05 करोड़ कमाने वाली 'थामा' और 'द राजा साब' को तो मूवी ने पहले ही पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब 'भूत बंगला' ने जिन बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, उसमें सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' शामिल है, जिसने दुनियाभर में लाइफटाइम 223.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

bhooth bangla worldwide collection day 11 (1)

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म अजय देवगन की 'टोटल धमाल' है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 223.36 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा मूवी ने 'आदिपुरुष' के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस शानदार कमाई के साथ 'भूत बंगला' भारत की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: संडे को 'भूत बंगला' की कमाई में तगड़ा उछाल, विदेशों में अक्षय की बल्ले-बल्ले