विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संडे को Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस पर दहशत, तीसरे दिन फिर फिल्म की कमाई ने मारी लंबी छलांग

Published: Mon, 20 Apr 2026 08:26 AM (IST)

Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ रही है। तीसरे दिन भी कमाई में बड़ा उछाल आया।

भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इस वक्त दुनियाभर में खूब नोट छाप रही है। 14 साल बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की वापसी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो छा गई।

अक्षय कुमार, परेश रावल, दिवंगत अभिनेता असरानी, राजपाल यादव जैसे आइकॉनिक कॉमेडी स्टार्स से सजी भूत बंगला (Bhooth Bangla) को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसका अंदाजा फिल्म के कलेक्शन से साफ पता चल रहा है। धुरंधर 2 भी भूत बंगला की कमाई पर खास असर नहीं डाल पाई। विदेशों में भी भूत बंगला खूब कमाई कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला का राज

जैसा कि आपको मालूम हो कि भूत बंगला ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू को छोड़कर) का कारोबार किया था, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा काफी बढ़ा था। विदेशों में भी कमाई करीब दो गुना बढ़ गई थी। अब तीसरे दिन यानी संडे को भी भूत बंगला का ही राज रहा।

तीसरे दिन बढ़ी भूत बंगला की वर्ल्डवाइड कमाई

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड्स के मुताबिक, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भूत बंगला ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, ओवरसीज में सिंगल डे कलेक्शन करीब 7 करोड़ रुपये रहा। तीन दिनों का कलेक्शन मिलाए तो ओवरसीज में अब तक भूत बंगला ने 26 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है।

Akshay Kumar

इस लिहाज से भूत बंगला का अभी तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.87 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 69.37 करोड़ रुपये है। यह तीन दिन का आंकड़ा है। 

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla ने पहले ही दिन हिला दिया Dhurandhar 2 का राजपाट, अक्षय की फिल्म का शॉकिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भूत बंगला का डे वाइज कलेक्शन

  • पेड प्रिव्यू- 3.75 करोड़
  • पहला दिन- 12.25 करोड़
  • दूसरा दिन- 19 करोड़
  • तीसरा दिन- 23 करोड़

नेट कलेक्शन- 58 करोड़ रुपये अनुमानित

क्या है भूत बंगला की कहानी?

फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव की है, जहां वधूसुर नाम के राक्षस का खौफ है। वधूसुर के डर से लोग गांव में शादी नहीं करते हैं, वरना वधूसुर दुल्हन को उठा ले जाता है। लाख मना करने के बावजूद अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) पुश्तैनी हवेली में अपनी बहन की शादी करवाने के लिए आता है और उसे एक खौफनाक सच पता चलती है। फिल्म में राजपाल, परेश, असरानी ने कॉमेडी का तड़का लगाया है। वामिका गब्बी, तब्बू और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- शनिवार को Bhooth Bangla की कमाई में तगड़ा उछाल, दुनियाभर में अक्षय की फिल्म लाई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी