Bhooth Bangla Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का राज, Horror Comedy पर शुक्रवार को हुई धनवर्षा
दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद जानिए अक्षय कुमार की फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया?
-1777046585207_m.webp)
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने थिएटर में 8 दिन पूरे कर लिये हैं, आइए जानते हैं दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन का कलेक्शन-
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने 16 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की थी। जिसमें पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है। वहीं पहले वीकेंड तक फिल्म डबल डिजीट में कलेक्शन कर रही थी। हालांकि सोमवार को इसका गणित बिगड़ गया और यह सिंगल डिजीट में आ गई।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की बादशाहत, 7वें दिन 'भूत बंगला' का विदेशों में कब्जा
सैकनिल्क के मुताबिक पहले सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई का ग्राफ सिंगल डिजीट में ही अटका हुआ है। हालांकि अपने बजट के हिसाब से फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
भारत में फिल्म का कलेक्शन
हॉरर कॉमेडी ने 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने अब तक 4.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 8,252 शोज के लिए 88.77 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 105.52 करोड़ हो गया है।
भूत बंगला कलेक्शन डे वाइज
पेड प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये
डे 1- 12.25 करोड़ रुपये
डे 2- 19 करोड़ रुपये
डे 3- 23 करोड़ रुपये
डे 4- 6. 75 करोड़ रुपये
डे 5- 8 करोड़ रुपये
डे 6- 6.15 करोड़ रुपये
डे 7- 5.50 करोड़ रुपये
डे 8- 4.37 करोड़ रुपये (अब तक)
टोटल कलेक्शन- 88.77 करोड़ रुपये
-1777046745067.jpg)
'भूत बंगला' के बारे में
भूत बंगला 2026 की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं।
