Bhoot Box Office Collection Day 6: बेदम हुआ विक्की कौशल का भूत, बुधवार को 2 करोड़ से कम कमाई
Bhoot Box Office Collection Day 6 21 फरवरी को रिलीज़ हुई भूत की ओपनिंग भी साधारण रही थी। फ़िल्म ने 5.10 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। हालांकि यह अनुमानों के अनुसार ही था।
नई दिल्ली, जेएनएन। विक्की कौशल की लेटेस्ट रिलीज़ फ़िल्म भूत दर्शकों को डराने में कामयाब नहीं हो पा रहा, जिसके चलते बॉक्स ऑफ़िस पर कलेक्शंस गिर रहे हैं। रिलीज़ के छठे ही दिन भूत- द हांटेड शिप की कमाई 2 करोड़ से नीचे आ गयी है, जो फ़िल्म के लिए शुभ संकेत नहीं है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को भूत- द हांटेड शिप ने सिर्फ़ 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर भूत का 6 दिनों का नेट कलेक्शन अब 22.63 करोड़ हो चुका है। अगर पहले हफ़्ते में फ़िल्म की प्रतिदिन की कमाई देखें तो अब औसत कलेक्शन 3.77 करोड़ आता है। शुक्रवार (28 फरवरी) को तापसी पन्नू की फ़िल्म थप्पड़ रिलीज़ हो रही है, जिससे भूत की चुनौतियां बढ़ जाएंगी।
21 फरवरी को रिलीज़ हुई भूत की ओपनिंग भी साधारण रही थी। फ़िल्म ने 5.10 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। हालांकि यह अनुमानों के अनुसार ही था। शनिवार को फ़िल्म ने 5.52 करोड़ और रविवार को 5.74 करोड़ की कमाई की थी, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में भूत ने 16.36 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़ और मंगलवार को 2.10 करोड़ जमा किये थे।
#Bhoot Fri 5.10 cr, Sat 5.52 cr, Sun 5.74 cr, Mon 2.32 cr, Tue 2.10 cr, Wed 1.85 cr. Total: ₹ 22.63 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 27, 2020
भूत एक रियल लाइफ़ घटना से प्रेरित फ़िल्म है। कुछ साल पहले मुंबई के जुहू बीच पर किसी गड़बड़ी के कारण एक मालवाहक जहाज़ आकर ठहर गया था। फ़िल्म की कहानी का ढांचा उसी घटना पर तैयार किया गया है। फ़िल्म में विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर मेहमान भूमिका में हैं। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है, जबकि निर्देशन भानु प्रताप सिंह का है। भूत को समीक्षकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
विक्की कौशल की इस साल यह पहली रिलीज़ है। पिछले साल जनवरी में आयी उनकी सोलो लीड रोल वाली फ़िल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी। फ़िल्म ने 244 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था और विक्की को एकाएक बड़े कलाकारों की जमात में खड़ा कर दिया था।