विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samrat Prithviraj की रिलीज से पहले जानिए 'भूल भुलैया 2' की कमाई, कल से 'अक्षय कुमार VS कार्तिक आर्यन'

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 02 Jun 2022 01:22 PM (IST)

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 13 अक्षय कुमार की फिल्म 3 जून से सिनेमाघरों में पहुंच रही है। ...और पढ़ें

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 13. Photo- Instagram
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 13. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कमाई का पहाड़ खड़ा कर दिया है। फिल्म अब 150 करोड़ की ओर रफ्तार से दौड़ रही है। हालांकि, कल (शुक्रवार) से फिल्म के सामने सम्राट पृथ्वीराज जैसी बड़ी चुनौती खड़ी होगी, जो अखिल भारतीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म रिलीज के 13वें दिन बुधवार तक 137.54 का नेट कलेक्शन कर चुकी है। बुधवार को फिल्म ने 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को 150 करोड़ का पड़ाव पार करने के लिए 12.46 करोड़ की जरूरत है।

आज गुरुवार को अगर फिल्म 4 करोड़ का कलेक्शन करती है तो नेट कलेक्शन 140 करोड़ के पार हो जाएगा, यानी फिल्म को 150 करोड़ पर पहुंचने के लिए तीसरे वीकेंड में तकरीबन 10 करोड़ की और दरकार होगी, जो भूल भुलैया के दूसरे वीकेंड के कलेक्शंस देखकर सम्भव लगता है। अगर दूसरे हफ्ते (27 मई-2 जून) भूल भुलैया 2 के कलेक्शंस की चाल देखें तो इस प्रकार है- 

  • 27 मई (आठवां दिन)- 6.52 करोड़
  • 28 मई (नौवां दिन)- 11.35 करोड़
  • 29 मई (दसवां दिन)- 12.77 करोड़
  • 30 मई (ग्यारहवां दिन)- 5.55 करोड़
  • 31 मई (बारहवां दिन)- 4.85 करोड़
  • 01 जून (तेरहवां दिन)- 4.45 करोड़

इससे पहले फिल्म ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

शुक्रवार (3 जून) को सिनेमाघरों में तीन चर्चित फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, कमल हासन की विक्रम हिट लिस्ट और अदिवि शेष की मेजर शामिल हैं।