Bharat Box office Collection Day 9 : फिल्म की धुंआधार कमाई जारी, इमोशनल हुए Salman Khan
Bharat Box office Collection Day 9 सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत की कमाई जारी है। रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म धीमे ही सही पर लगातार आगे बढ़ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत की कमाई जारी है। रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म धीमे ही सही पर लगातार आगे बढ़ रही है। जहां दो दिन पहले ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 250 करोड़ के पार पहुंच गया था। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 200 करोड़ के करीब है। अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक भारत 300 करोड़ कमा सकती है।
View this post on Instagram
फिल्म की सफलता से सलमान इमोशनल हो गए है। उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर भारत पर बरस रहे प्यार के लिए दर्शकों काे शुक्रिया कहा है। इस वीडियो में फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं।
फिल्म ने किस दिन कितना कमाया
भारत ने सात दिन में 167.60 करोड़ की कमाई कर ली थी। अनुमान है कि दसवें दिन तक फिल्म 200 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा कमा सकती है। भारत ईद के दिन पांच जून को रिलीज हुई थी। इसके बाद से हर रोज फिल्म का कलेक्शन ठीक रहा है। भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, तीसरे दिन 22.20 करोड़, चौथे दिन 26.70 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं पांचवें दिन का कलेक्शन 27.90 करोड़, छठे दिन का 9.20 करोड़ और सातवें दिन 8.0 करोड़ था।
ये भी पढ़ें : Bharat Box office Collection : 200 करोड़ के पास पहुंची सलमान और कैटरीना की फिल्म
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप