Move to Jagran APP

Bala Box Office Collection Day 16: आयुष्मान की 'बाला' की कमाई में उछाल, क्या वीकेंड पर कर पाएगी कमाल

Bala Box Office Collection Day 16 फ़िल्म अब तक कुल 102.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इससे पहले फ़िल्म ने शुक्रवार को ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 12:45 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 05:22 PM (IST)
Bala Box Office Collection Day 16: आयुष्मान की 'बाला' की कमाई में उछाल, क्या वीकेंड पर कर पाएगी कमाल
Bala Box Office Collection Day 16: आयुष्मान की 'बाला' की कमाई में उछाल, क्या वीकेंड पर कर पाएगी कमाल

नई दिल्ली, जेएनएन। Bala Box Office Collection Day 16: आयुष्मान खुरान की फ़िल्म 'बाला' धीरे-धीरे ही सही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद एक बार  फिर फ़िल्म की कमाई में उछाल आई है। शुक्रवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फ़िल्म ने शनिवार को एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को फ़िल्म ने 1 करोड़ से अधिक की उछाल ली है।

loksabha election banner

ट्रेड विश्लेषक और फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'बाला' ने शनिवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शुक्रवार को इसने 1.35 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया। फ़िल्म अब तक कुल 102.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इससे पहले फ़िल्म ने शुक्रवार को ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। वहीं, फ़िल्म वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

100 करोड़ के क्लब में आयुष्मान की तीसरी फ़िल्म

आयुष्मान खुराना इस वक्त बॉक्स ऑफ़िस पर एक के बाद एक हिट फ़िल्में दे रहे हैं। लगातार अलग-अलग टॉपिक पर फ़िल्में बना रहे आयुष्मान के करियर यह तीसरी फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसे पहले इस साल आई ड्रीम गर्ल भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। इसके अलावा इससे पहले पिछले साल बधाई हो भी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ली थी। आयुष्मान करियर यह 7वीं हिट फ़िल्म है।

इस साल की तीसरी हिट

यह साल आयुष्मान के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल उनकी तीनों फ़िल्में एक के बाद हिट रही हैं। सबसे पहले आई 'आर्टिकल 15' ने  63.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद आई 'ड्रीम गर्ल' ने  139.70 करोड़ का कलेक्शन किया। यह दोनों ही फ़िल्में कमाई के मामले में हिट रही हैं। अब 'बाला' को भी हिट माना जा रहा है।

मिली थी शानदार ओपनिंग

फ़िल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की पीछे की सबसे बड़ी वजह इसकी शानदार ओपनिंग। यह आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई।  फ़िल्म ने 10.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 43.95 करोड़ जमा कर लिए थे। हफ्ता खत्म होते इसने  72.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। अब देखने की बात होगी क्या यह फ़िल्म ड्रीम गर्ल को पीछे छोड़ पाती है या नहीं?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.