'बजरंगी भाईजान' ने पहले हफ्ते में ही 'पीके' को पछाड़ा
कमाई के मामले में 'बजरंगी भाईजान' नया इतिहास रचने जा रही है। गुरुवार को भी फिल्म ने 15.55 करोड़ रुपए कमा कर कुल 183 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह कमाई सिर्फ सात दिनों की है। एक हफ्ते में आमिर खान की 'पीके'(183.09 करोड़) और शाहरुख खान की
मुंबई। कमाई के मामले में 'बजरंगी भाईजान' नया इतिहास रचने जा रही है। गुरुवार को भी फिल्म ने 15.55 करोड़ रुपए कमा कर कुल 184 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह कमाई सिर्फ सात दिनों की है। एक हफ्ते में आमिर खान की 'पीके'(183.09 करोड़) और शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर'(157.57 करोड़) भी इतनी कमाई नहीं कर पाई थी। अब शुक्रवार को यह 200 करोड़ का आंकड़ा शर्तिया छू लेगी।
कार खरीदने गए तो कीमत सुन उल्टे पैर भागे रणवीर सिंह
फिल्म ने बुधवार को 18.02 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट है लेकिन सप्ताह के इन दिनों में इतना ही कलेक्शन काफी माना जाता है।
यह सलमान खान की पिछली हिट 'किक' की हफ्ते भर की कमाई 164.09 करोड़ से पहले ही आगे निकल चुकी है।
अब तो फिल्म के तीन सौ करोड़ के बिजनेस करने के भी कयास लगने लगे हैं। जानकारों का मानना है कि फिल्म अगर छुट्टी के बिना इतनी कमाई कर रही है तो यह 300 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
सलमान की ताजा रिलीज 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। फिल्म ने सबसे मुश्किल मंडे टेस्ट भी पास कर लिया था। सप्ताह के पहले दिन ही इस फिल्म ने 27.05 करोड़ रुपए की कमाई की रही थी। इस दिन छुट्टी नहीं थी और देशभर में कई जगह मूसलाधार बारिश हो रही थी। मंगलवार को फिल्म ने 21.40 करोड़ कमाए।
चकाचौंध भरे फैशन की बिंदास 'कैलेंडर गर्ल्स'
सलमान की फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। छोटी बच्ची हर्षाली मल्होत्रा को भी खूब पसंद किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी काफी फायदा मिल रहा है।
इस फिल्म ने शुक्रवार को 27.25 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। शनिवार को ईद की छुट्टी होने के कारण इसकी कमाई बढ़कर 36.60 करोड़ हो गई। संडे को इसने 38.75 करोड़ रुपए फिर कमा लिए और सौ करोड़ क्लब में एंट्री पा ली थी। मात्र तीन दिन में 100 करोड़ कमाने वाली यह सलमान की पहली फिल्म है।