विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bad Newz Box Office Day 3: रविवार को 'बैड न्यूज' की रफ्तार तूफानी, ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने उड़ाया गर्दा

Published: Sun, 21 Jul 2024 08:08 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2024 01:55 PM (IST)

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी ...और पढ़ें

बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर छाई बैड न्यूज
  2. अच्छा रही थी बैड न्यूज की ओपनिंग
  3. रविवार को कमाई में आया उछाल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जून के महीने से ही बॉक्स ऑफिस का पारा थोड़ा गर्म दिख रहा है। पहले 'मुंज्या' ने कमाल दिखाया और फिर 'कल्कि 2898 एडी' का जादू छाया। अब धुआंधार कमाई की लिस्ट में विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) का नाम भी शुमार हो गया है।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बैड न्यूज' एक रोम-कॉम ड्रामा है। इस मूवी को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। एक तरफ 'तौबा तौबा' गाने का क्रेज, दूसरी ओर सिनेमाघरों में धड़ाधड़ बिक रहीं टिकट्स, इस बात का सबूत है कि लोगों को यह मूवी कितनी पसंद आ रही है। दो दिन अच्छा बिजनेस करने के बाद अब बारी रविवार की है, जो फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुई है।

बैड न्यूज की कमाई में उछाल

19 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई 'बैड न्यूज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे 8.62 करोड़ से खाता खोला था। इसी से मालूम हो गया था कि वीकेंड का कलेक्शन 10 के पार जाएगा और शनिवार का आंकड़ा कुछ ऐसा ही रहा। प्रोड्यूसर के मुताबिक, दूसरे दिन मूवी ने 10.55 करोड़ का बिजनेस किया था। अब बात रविवार के बिजनेस की।

यह भी पढ़ें- Bad Newz Box Office Day 2: वीकेंड पर 'बैड न्यूज' ने मचाया गदर, दो दिन में कॉमेडी फिल्म की कमाई हुई तगड़ी

Bad Newz Box Office

Photo Credit- Dharma Production Instagram

रविवार को थिएटर्स में छाई बैड न्यूज

शुक्रवार और शनिवार ही नहीं, बल्कि रविवार को भी 'बैड न्यूज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। तीसरे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कारोबार किया है। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा जारी कलेक्शन के मुताबिक, रविवार को 'बैड न्यूज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिन का कुल बिजनेस 30.62 करोड़ हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

एक रेयर मेडिकल कंडीशन विषमलैंगिक अतिसंक्रमण (heteropaternal superfecundation) पर आधारित फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क, नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा और फैजल राशिद जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा और तरुण दुदेजा ने लिखी है।

यह भी पढ़ें- Bad Newz Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'बैड न्यूज' हिट या फ्लॉप? ओपनिंग डे के कलेक्शन आये सामने