Baaghi 3 Box Office Collection Day 2: 'बागी 3' की बॉक्स ऑफ़िस पर बगावत, नहीं थम रही टाइगर-श्रद्धा की फ़िल्म की रफ़्तार
Baaghi 3 Box Office Collection Day 2 फ़िल्म को शुक्रवार 17.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग मिली। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को कुछ गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। Baaghi 3 Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फ़िल्म 'बागी 3' ने बॉक्स ऑफ़िस पर बगावत कर दी है। क्रिटिक्स द्वारा अच्छे रिव्यू ना मिलने के बाद भी फ़िल्म सरपट दौड़ रही है। टाइगर श्रॉफ के एक्शन की तरह ही बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फ़िल्म ने अच्छा बिजनेस किया।
फ़िल्म क्रिटिक्स और ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, 'बागी 3' उम्मीदें के मुताबिक प्रदर्शन कर रही है। उसे सिंगल स्क्रींस पर जबरदस्त सफलता मिल रही है। वहीं, मल्टीफ्लेक्स में फ़िल्म का प्रदर्शन साधारण है। फ़िल्म को शुक्रवार 17.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग मिली। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को कुछ गिरावट दर्ज की गई। फ़िल्म ने शनिवार 16.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ 'बागी 3' के टोटल कलेक्शन 33.53 करोड़ पहुंच गया।
वीकेंड पर हो सकती है 50 करोड़ के पार
पहले वीकेंड में अभी एक दिन बाकी है। रविवार को छुट्टी होने पर बिजनेस में इज़ाफा होने की उम्मीद है। ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक फ़िल्म वीकेंड ख़त्म होने के बाद 52 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। वहीं, मंगलवार को होली होने की वज़ह से वीकेंड के लंबा होने के पूरे आसार हैं। ऐसे में होली तक फ़िल्म शानदार बिजनेस कर सकती है। सिंगल स्क्रीन के दर्शकों पर कोरोना वायरस का भी असर नजर नहीं आ रहा है।
#Baaghi2 *Day 2* decline: 18.73%#Baaghi3 *Day 2* decline: 8.40%— taran adarsh (@taran_adarsh) March 8, 2020
रोकनी होगी गिरावट
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि शुक्रवार को बाद शनिवार और रविवार को फ़िल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होती है। लेकिन 'बागी 3' कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फ़िल्म शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शन में 8.42 फीसदी की गिरावट देखी गई। हालांकि, यह 'बागी 2' से कम है। 'बागी 2' के कलेक्शन में दूसरे दिन 18.73 फीसदी की गिरवाट दर्ज की गई थी। अगर टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म को अच्छी कमाई करनी है, तो इस गिरावट से बचना होगा।
4400 स्क्रींस पर हुई है रिलीज़
फ़िल्म को ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज़ होने का भी फायदा मिल रहा है। 'बागी 3' को भारत में कुल 4400 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है। वहीं, ओवरसीज़ में 1100 स्क्रींस पर रिलीज़ की गई है। फ़िल्म को अच्छी-ख़ासी सिंगल स्क्रींस भी मिली है ।