Move to Jagran APP

Avengers Endgame Box Office: दुनियाभर में तबाही, अब टूटने वाला है Avatar का रिकॉर्ड

Avengers Endgame Chases Avatars Record दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड फिलहाल जेम्स कैमरून की अवतार के नाम है जिसने 2.78 बिलियन डॉलर की रकम जुटाई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 09:10 AM (IST)
Avengers Endgame Box Office: दुनियाभर में तबाही, अब टूटने वाला है Avatar का रिकॉर्ड
Avengers Endgame Box Office: दुनियाभर में तबाही, अब टूटने वाला है Avatar का रिकॉर्ड

मुंबई। Avengers Endgame  Chases Avatar's Record दुनियाभर के Box Office पर तबाही मचाते हुए एवेंजर्स एंडगेम एक के बाद एक रिकॉर्ड चकनाचूर कर रही है। दुनियाभर में 2 Billion Dollar के अहम पड़ाव को पार कर चुकी एंडगेम अब सबसे कामयाब हॉलीवुड फ़िल्म Avatar की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 

prime article banner

भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर जिस तरह 100, 200, 300 करोड़ के पड़ाव अहमियत रखते हैं, उसी तरह दुनियाभर में हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए एक बिलियन, 2 बिलियन डॉलर के पड़ाव अहम होते हैं। बड़े बजट की हॉलीवुड फ़िल्मों से इन पड़ावों को पार करने की उम्मीद की जाती है। एवेंजर्स एंडगेम ने शनिवार की कमाई के बाद 2 बिलियन डॉलर का पड़ाव पार कर लिया है, जिसे भारतीय मुद्रा में परिवर्तित करने पर यह राशि ₹13835 करोड़ (लगभग ₹140 अरब) आती है। इस पड़ाव तक पहुंचने वाली Endgame सबसे तेज़ फ़िल्म है। दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड फिलहाल जेम्स कैमरून की अवतार के नाम है, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाते हुए 2.78 बिलियन डॉलर (₹19231 करोड़ या लगभग ₹192 अरब) रकम जुटाई थी। एवेंजर्स एंडगेम इस रिकॉर्ड के बेहद क़रीब पहुंच चुकी है। 

एवेंजर्स एंडगेम दुनिया के 25 देशों में 24 अप्रैल को रिलीज़ हो गयी थी। 5 दिनों में फ़िल्म 1 बिलियन डॉलर (लगभग ₹7000 करोड़ या ₹70 अरब) का पड़ाव पार कर लिया था। इनफिनिटी वॉर को इस पड़ाव तक पहुंचने में 11 दिन का समय लगा था। वहीं, चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर 500 मिलियन डॉलर (₹3458 करोड़ या ₹34 अरब) का कलेक्शन करने वाली पहली विदेशी फ़िल्म बन गयी है।

भारत में ₹300 करोड़ आज

उधर, Indian Box Office पर भी Avengers Endgame का कहर जारी है। शुक्रवार (3 मई) से एवेंजर्स एंडगेम दूसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने कलेक्शन ₹12 करोड़ जमा किये थे। वहीं, दूसरे शनिवार (4 मई) को ₹18 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फ़िल्म का भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर नेट कलेक्शन ₹290.90 करोड़ हो चुका है। ₹300 करोड़ का पड़ाव छूने के लिए इसे ₹10 करोड़ की दरकार है, जो आज मिलने की पूरी सम्भावना है। 

पहले हफ़्ते में 260 करोड़ पार

एवेंजर्स एंडगेम भारत में 26 अप्रैल को 2845 स्क्रींस पर चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उतारी गयी थी। फ़िल्म ने ₹53.60 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। शनिवार को ₹52.20 करोड़ और रविवार को ₹52.85 करोड़ का कलेक्शन करने के साथ एंड गेम ने ओपनिंग वीकेंड में ही ₹150 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया था। वर्किंग वीक में भी छप्परफाड़ कमाई जारी रही। 

पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹31.05 करोड़ की शानदार कमाई की, जबकि मंगलवार को ₹26.10 करोड़ बटोरे।बुधवार को देशभर में मजदूर दिवस की छुट्टी होने के कारण फ़िल्म ने ज़ोरदार उछाल लिया और ₹28.50 करोड़ की कमाई की थी। बुधवार की कमाई के साथ एंड गेम ने 2019 में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म उरी द सर्जीकल स्ट्राइक्स (₹244.06 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था। गुरुवार को ₹16.10 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज़ का एक हफ़्ता पूरा कर लिया था और नेट कलेक्शन ₹260.40 करोड़ पर पहुंच गया। 

400 करोड़ पर नज़र

एंडगेम अब इनफिनिटी वॉर को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे सफल हॉलीवुड फ़िल्म बन चुकी है। 2018 में आयी इनफिनिटी वॉर ने ₹222.69 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड पंडित अब कहने लगे हैं कि फ़िल्म 400 करोड़ का आंकड़ा भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर छू सकती है। 

Top 10 Hollywood Movies In India की लिस्ट तैयार करें तो वो इस प्रकार आती है-

10. द अमेज़िंग स्पायडरमैन- ₹96 करोड़

9. स्पायडरमैन 3- ₹100 करोड़

8. 2012- ₹102 करोड़

7. एवेंजर्स- एज ऑफ़ अल्ट्रॉन- ₹111 करोड़

6. जुरासिक वर्ल्ड- ₹152 करोड़

5. अवतार- ₹145 करोड़

4. फ्यूरियस 7- ₹172 करोड़

3. जंगल बुक- ₹188 करोड़

2. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर- ₹222.69 करोड़

1. एवेंजर्स एंडगेम- ₹285 करोड़

मार्वल की सबसे लंबी फ़िल्म Avengers End Game

एवेंजर्स एंडगेम मार्वल की अब तक की सबसे लंबी अवधि की फ़िल्म है। इसकी अवधि 3 घंटा 2 मिनट है। हॉलीवुड फ़िल्में आम तौर पर डेढ़ से पौने दो घंटे लम्बी होती हैं। 2 घंटे की फ़िल्म को भी वहां लंबा माना जाता है। ऐसे में एवेंजर्स एंडगेम की इस अवधि को एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। इसके प्रीक्वल एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की अवधि 2 घंटा 40 मिनट थी। 

थैनोस से निर्णायक जंग के लिए इकट्ठा हुए सुपरहीरोज़

एवेंजर्स मार्वल यूनिवर्स की कॉन्क्लूडिंग और 22वीं फ़िल्म है, जिसमें सभी सुपरहीरोज़ आयरनमैन (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), हल्क (मार्क रफेलो), कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस), स्टार-लॉर्ड (क्रिस प्रैट), डॉ. स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहेनसन), स्पाइडरमैन (टॉम हौलेंड) और ब्लैक पैंथर (चैडविक बोज़मन) आदि को एक साथ दिखाया गया है। इस जंग में आयरनमैन और ब्लैक विडो मारे जाते हैं, जबकि कैप्टन अमेरिका एवेंजर्स की टीम से रिटायरमेंट ले लेता है। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के इस सीक्वल को भी रुसो ब्रदर्स (एंथनी और जो) ने डायरेक्ट किया है। 

एवेंजर्स एंडगेम में 22 से अधिक सुपरहीरोज़ अंतरिक्ष की गहराइयों से आये शक्तिशाली दुश्मन थैनोस के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। थैनोस के ख़िलाफ़ एवेंजर्स की टीम को इस बार कैप्टन मार्वल और एंटमैन ने ज्वाइन किया है, जो सबसे शक्तिशाली एवेंजर हैं। 

इसके प्रीक्वल में आपने देखा होगा कि एवेंजर्स की टीम ने गार्जिंयस ऑफ़ गैलेक्सी के साथ मिलकर टाइटन से आये थैनोस को रोकने की कोशिश की थी, जो 6 इनफिनिटी स्टोंस जमा करके ब्रह्मांड को फिर से संतुलित करने की कोशिश में जुटा था। दो इनफिनिटी स्टोंस धरती पर थे। एक डॉक्टर स्ट्रैंजर के पास, जबकि दूसरा विज़न के पास था। एवेंजर्स और थैनोस के बीच भीषण लड़ाई होती है। एवेंजर्स जंग हार जाते हैं। क्लाईमैक्स में दिखाया गया था कि एवेंजर्स एक-एक करके ग़ायब हो रहे हैं, जिसने इसके सीक्वल का इंतज़ार बढ़ा दिया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.