Article 370 Box Office Day 20: शैतान निगल गया आर्टिकल-370 का पूरा बिजनेस, 20 दिनों में निकल गया फिल्म का दम
Yami Gautam की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं। प्रियामणि और यामी गौतम स्टारर Article 370 पर शैतान के काले साए की तरह मंडरा रहा है। अजय देवगन की फिल्म Shaitaan ने आते ही आर्टिकल-370 का पूरा बॉक्स ऑफिस बिजनेस लगभग खत्म कर दिया है। आर्टिकल-370 ने बुधवार को कितनी कमाई की चलिए जानते हैं-

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म आर्टिकल-370 (Article 370 Box Office) की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी ने ओपनिंग डे पर जिस तरह से शानदार कमाई की थी, उसे देखते हुए हर किसी को यही लगा था कि मूवी दूर तक जाएगी और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
हालांकि, शैतान ने सिनेमाघरों में आते ही यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल-370' को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया है। 20 दिनों में ही अब फिल्म अपना दम तोड़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस किया है,चलिए जानते हैं-
शैतान के आते ही फूल गयी आर्टिकल-370 की सांस
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल-370 की बॉक्स ऑफिस पर गाड़ी बड़ी तेज रफ्तार से भागी, लेकिन जैसे ही तीसरा सोमवार आया तो फिल्म को लेने के देने पड़ गए। रविवार को 3.25 करोड़ की शानदार कमाई करने वाली आर्टिकल 370 का कलेक्शन मंडे को महज 85 लाख का हुआ।
मंगलवार को भी फिल्म की हालत खस्ता रही और यामी गौतम की फिल्म ने महज 9 करोड़ की कमाई की। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार को तो फिल्म की पाई-पाई कमाने में पसीने ही छूट गए। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को सिंगल डे पर महज 9 लाख रुपए की कमाई की। इस फिल्म का अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट बिजनेस 68.2 करोड़ का बिजनेस किया है।
आर्टिकल-370 बॉक्स ऑफिस 20 डेज बिजनेस
वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 95 करोड़ रुपए |
इंडिया नेट कलेक्शन | 68.2 करोड़ रुपए |
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन | 80.45 करोड़ रुपए |
बुधवार डे 20 कलेक्शन | 0.9 लाख रुपए |
ओवरसीज कलेक्शन | 11.75 करोड़ रुपए |
शैतान के बाद योद्धा का आर्टिकल-370 को करना होगा सामना
आर्टिकल-370 जिस तरह से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 20 दिनों तक सिनेमाघरों में टिकने के बाद इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म का सफर जल्द ही खत्म हो जाएगा।
शैतान के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है,ऐसे में वह आर्टिकल-370 के बिजनेस के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। आर्टिकल-370 के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने 95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, लेकिन अब फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।