Article 15 Box Office Collection Day 19: Ayushmann khurrana की फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़
Article 15 Box Office Collection Day 19 अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म आर्टिकल 15 के जरिए आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection Day 19: आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) की फिल्म आर्टिकल 15 को उम्मीद के मुताबिक अभी तक अच्छा कलेक्शन हासिल हुआ है। रिलीज के 19वें दिन तक फिल्म लगभग 60 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार जरुर कम हुई है और इसका कारण रितिक रोशन की सुपर 30 के अलावा शाहिद कपूर की कबीर सिंह है। इसके साथ हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम के सिनेमाघरों में दस्तक देने से भी कलेक्शन पर असर पड़ा है।
फिल्म आर्टिकल 15 का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रहा है। 19वें दिन तक फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म का ग्राफ जरुर कम हुआ है क्योंकि रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने सिनेमाघरों में 12 जुलाई को दस्तक दी थी। वहीं शाहिद कपूर की कबीर सिंह को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस कारण आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 की कमाई रफ्तार में कमी आई है।
पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 34.21 करोड़ रुपये कमाये थे। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 18.22 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 5.55 करोड़ रुपये कमाये थे। 17 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 57.98 करोड़ रुपये हो गया था जो कि अब 19वें दिन 60 करोड़ को पार कर गया है।
अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म आर्टिकल 15 के जरिए आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहे हैं। कम बजट की इस फिल्म ने अभी तक अच्छी कमाई की है। बाकी फिल्मों से कॉम्पीटिशन के बीच फिल्म की रफ्तार कम जरुर हुई है।