Article 15 Box Office Collection Day 11: Ayushmann khurrana की फिल्म 50 करोड़ के इतना करीब
Article 15 Box Office Collection Day 11 Ayushmann khurrana की फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection Day 11: आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) की फिल्म आर्टिकल 15 ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। फिल्म 50 करोड़ के करीब है। फिल्म ने सोमवार को 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया है।
आयुष्मान खुराना अलग विषय पर फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा करते हुए वे एक बार फिर सफल हुए हैं। अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म आर्टिकल 15 के जरिए आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघरों में तक लाने में कामयाब रहे हैं। कम बजट की इस फिल्म ने अभी तक अच्छी कमाई की है और फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। सोमवार को फिल्म ने करीब 2.02 करोड़ रुपये और अपने कलेक्शन में जोड़ लिए हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 2.65 करोड़, शनिवार को 4 करोड़ रुपये और रविवार को 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सिनेमाघरों में कबीर सिंह और मलाल जैसी फिल्में पहले से हैं तो आर्टिकल 15 के सामने चुनौती रही है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म की परफॉर्मेंस अच्छी रही है और कलेक्शन का आंकड़ा 50 करोड़ के करीब पहुंच चुका है।
आपको बता दें कि पहले सप्ताह में फिल्म ने 34.21 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे वीकेंड में 12 करोड़ रुपये और जोड़ लिए थे।
यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 18: Salman और Shahrukh Khan से आगे निकले Shahid Kapoor
आर्टिकल 15 की कहानी उत्तर प्रदेश में हुई दुष्कर्म की एक जघन्य घटना से प्रेरित है। फिल्म के माध्य्म से समाज में जातिगत भेदभाव के मुद्दे को रेखांकित करने की कोशिश की गई है। और यह सिस्टम पर कड़ा प्रहार करती है। आर्टिकल 15 में आयुष्मान खुराना आईपीएस अफसर की भूमिका में हैं।