विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuttey Day 1 Collection: बैकग्राउंड म्यूजिक ने किया कमाल, एक्शन सीन से भरपूर 'कुत्ते' ने पहले दिन की इतनी कमाई

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 14 Jan 2023 10:30 AM (IST)

Kuttey Box Office Day 1 Collection अर्जुन कपूर के फैंस उन्हें लंबे समय से बड़े पर्दे पर देखने के लिए ...और पढ़ें

Arjun Kapoor Tabu Film Kuttey Day One Indian Box Office Collection
Arjun Kapoor Tabu Film Kuttey Day One Indian Box Office Collection

नई दिल्ली, जेएनएन। Kuttey Box Office Day 1 Collection: अर्जुन कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'कुत्ते' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अजीबोगरीब नाम के साथ बनी इस फिल्म की भाषा शैली भी सिंपल न होकर एडल्ट लैंग्वेज से भरी हुई है। यंग जेनरेशन को ध्यान में रखते हुए बनाई गई इस फिल्म में कई मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है।

आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म है 'कुत्ते'

फिल्म के टाइटल के साथ ही ट्रेलर भी उतना ही दमदार था। अब फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ गए हैं। निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान के निर्देशन में बनी 'कुत्ते' में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह जैसे नामी कलाकारों ने काम किया है। 'कुत्ते' आसमान भारद्वाज की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है।

'कुत्ते' का फर्स्ट डे कलेक्शन

पहले दिन 'कुत्ते' का खाता 10 करोड़ से भी नहीं खुल पाया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.07 करोड़ का बिजनेस किया (यह शुरुआती आंकड़े हैं)। जबकि, यह फिल्म 35 करोड़ के बजट के आसपास बनी है। मेकर्स ने फिल्म को सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज किया, जो कि फिल्म की फर्स्ट डे की लो कमाई का कारण हो सकता है।

फिल्म की कहानी

'कुत्ते' की कहानी गोपाल तिवारी (अर्जुन कपूर) और पाजी (कुमुद मिश्रा) की जिंदगी से शुरू होती है, जिन्हें एक नेता के प्रतिद्वंदी के एनकाउंटर की जानकारी मिलती है। हालांकि, उनका यह प्लान सफल नहीं हो पाता और फिर दोनों पैसा चोरी करने की प्लानिंग करते हैं। उनकी यह योजना भी फेल हो जाती है। फिल्म की कहानी अर्जुन कपूर के विश्वासघात और ठगी के आसपास घूमती है। उन्हें पकड़ने के लिए कई लोग उनके पीछे होते हैं, लेकिन उनसे बचते हुए गोपाल बने अर्जुन किसी तरह अपना रास्ता निकाल लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: नेशनल टेलीविजन पर उड़ी शालीन-टीना की धज्जियां, शो के इतिहास में पहली बार हुई इतनी गंदी बेइज्जती

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, एकता कपूर के प्रोजेक्ट में किया गया साइन?