Move to Jagran APP

Box Office: फीकी रही 'परी' की होली, इतने करोड़ की मिली ओपनिंग

प्रोसित रॉय निर्देशित फ़िल्म मूल रूप से सुपरनेचुरल थ्रिलर है, जिसमें अनुष्का दोहरा किरदार निभा रही हैं। परमब्रत चैटर्जी और रजत कपूर मुख्य किरदारों में हैं,

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 10:55 AM (IST)
Box Office: फीकी रही 'परी' की होली, इतने करोड़ की मिली ओपनिंग
Box Office: फीकी रही 'परी' की होली, इतने करोड़ की मिली ओपनिंग

मुंबई। अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन हॉरर फ़िल्म 'परी' के रंग होली ने कुछ फीके ज़रूर कर दिये, लेकिन पूरी तरह मिटे नहीं हैं। दोपहर तक कुछ सिनेमाघरों के बंद होने का असर कलेक्शंस पर पड़ा है, मगर माहौल के मद्देनज़र ट्रेड जानकार इसे ठीक-ठाक ओपनिंग मान रहे हैं। आने वाले दिनों में परी की दहशत का रंग बॉक्स ऑफ़िस पर गाढ़ा हो सकता है।

loksabha election banner

'परी 2 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची। देश के ज़्यादातर हिस्सों में होली का त्यौहार मनाए जाने के कारण सुबह के शोज़ में 'परी' को ज़्यादा दर्शक नहीं मिले, मगर दोपहर बाद से रात तक दर्शकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती रही। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, 'परी' ने पहले दिन 4.36 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे अच्छा माना जा रहा है। शनिवार और रविवार को फ़िल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें की जा रही हैं। 'परी' देशभर में 1400 और ओवरसीज़ में 150 से ज़्यादा स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। फ़िल्म को लेकर समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है। हालांकि अनुष्का के काम की सभी ने तारीफ़ की है। 

यह भी पढ़ें: अब परी से डरा पाकिस्तान, प्रतिबंध लगाने की वजह कर देगी हैरान

प्रोसित रॉय निर्देशित फ़िल्म मूल रूप से सुपरनेचुरल थ्रिलर है, जिसमें अनुष्का दोहरा किरदार निभा रही हैं। कहानी की पृष्ठभूमि पश्चिम बंगाल में रखी गयी है। परमब्रत चैटर्जी और रजत कपूर मुख्य किरदारों में हैं, वहीं बंगाली अभिनेत्री रिताभरी चक्रवर्ती ने इस फ़िल्म से बॉलीवुड में क़दम रखा है। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का की ये पहली रिलीज़ फ़िल्म है। साथ ही उनकी तीसरी होम प्रोडक्शन है। 

यह भी पढ़ें: सोनू के टीटू की स्वीटी से दर्शकों को हुआ प्यार, 8 दिन में कमाई 50 करोड़ के पार

अनुष्का ने 2015 में 'एनएच 10' से बतौर निर्माता पारी शुरू की थी और 2017 में उनकी दूसरी फ़िल्म 'फिल्लौरी' आयी। दोनों फ़िल्में व्यावसायिक दृष्टिकोण से मुनाफ़े का सौदा रही हैं। 'एनएच 10' ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 'फिल्लौरी' ने 28 करोड़ जमा किये थे। गुणवत्ता को लेकर भी लोगों ने अनुष्का के प्रोडक्शन स्किल्स को सराहा था। 'परी' को 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से तगड़ी टक्कर मिल रही है, जो रिलीज़ के हफ़्तेभर बाद भी मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.