विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Box Office Day 20: 'एनिमल' ने 20 दिन में की 'गदर 2' की छुट्टी, लाइफटाइम कलेक्शन में उड़ाया गर्दा

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 20 Dec 2023 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 20 Dec 2023 11:05 PM (IST)

Animal Day 20 Box Office Collection एनिमल की शानदार कमाई रिलीज के 19 दिन के बाद भी जारी है। 20 ...और पढ़ें

एनिमल की धमाकेदार कमाई जारी (Photo Credit-Twitter)
एनिमल की धमाकेदार कमाई जारी (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. गदर 2 से आगे निकली 'एनिमल'
  2. 'डंकी' की रिलीज से पड़ेगा 'एनिमल' के कलेक्शन पर असर
  3. एनिमल की टोटल कमाई हुई इतनी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Breaks Gadar 2 Record: बॉक्स ऑफिस पर 19 दिनों का शानदार सफर तय करने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने कमाल कर के दिखा दिया है। बंपर कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने कई बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।

ऐसे में अब रिलीज के 20वें दिन एनिमल ने सुपरस्टार सनी देओल इस साल की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि एनिमल ने बुधवार को कितनी कमाई की है।

गदर 2 से आगे निकली 'एनिमल'

सनी देओल की शानदार फिल्म 'गदर 2' ने इस साल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मूवी ने कमाई के मामले में भी जमकर गदर मचाया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'गदर 2' का लाइफटाइम नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 525 करोड़ रहा।

लेकिन रिलीज के 20वें दिन रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने गदर 2 की इस कुल कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 'एनिमल' ने एक बार फिर से 5 करोड़ का कारोबार किया है और फिल्म का नेट टोटल बॉक्स ऑफिस 528 करोड़ हो गया है।

फिल्म का ये कलेक्शन सभी भाषाओं में है, इसके साथ ही अब एनिमल इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है।

2023 में सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीज

         फिल्म     बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
         जवान        643 करोड़
         पठान        543 करोड़
         एनिमल        528 करोड़*
         गदर 2        525 करोड़

'डंकी' की रिलीज से पड़ेगा 'एनिमल' के कलेक्शन पर असर

21 दिसंबर कल से सुपरस्टार शाह रुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मूवी को लेकर फैंस में काफी तगड़ा हाइप बना हुआ है।

ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि डंकी की रिलीज के बाद 'एनिमल' की कमाई काफी प्रभावित हो सकती है। इस लिहाज से 'एनिमल' के सामने फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने की बड़ी चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: संजय दत्त की बेटी संग वायरल हुई Animal एक्टर रणबीर कपूर की फोटो, इस चीज ने खींचा लोगों का ध्यान

'