Move to Jagran APP

Box Office: अनिल सोनम की 'एक लड़की...' को इतने लोगों ने देखा, पहले दिन की कमाई होश उड़ा देगी

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, एक अलग तरह की फ़िल्म है, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि शैली चोपड़ा धर ने इसे डायरेक्ट किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 07:45 AM (IST)
Box Office: अनिल सोनम की 'एक लड़की...' को इतने लोगों ने देखा, पहले दिन की कमाई होश उड़ा देगी
Box Office: अनिल सोनम की 'एक लड़की...' को इतने लोगों ने देखा, पहले दिन की कमाई होश उड़ा देगी

मुंबई। अनिल कपूर और सोनम कपूर की फ़िल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की बॉक्स ऑफ़िस पर हालत अच्छी नहीं है। पहले दिन फ़िल्म की कमाई निराशाजनक रही है। ओपनिंग वीकेंड में अच्छे कलेक्शन के लिए फ़िल्म को शनिवार और रविवार को जंप लेना होगा।

loksabha election banner

ट्रेड सूत्रों के अनुसार, लगभग 1500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई फ़िल्म को पहले दिन सिर्फ़ ₹3.30 करोड़ ही मिल सके हैं। शहरी क्षेत्रों के सिनेमाघरों में फ़िल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, एक अलग तरह की फ़िल्म है, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि शैली चोपड़ा धर ने इसे डायरेक्ट किया है। फ़िल्म की कहानी सोनम कपूर के किरदार पर आधारित है, जो एक लड़की से प्यार करता है। इस लड़की के रोल में रेजिना केसेंड्रा हैं। रेजिना साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करती रही हैं। हिंदी सिनेमा में उनका यह डेब्यू है। 

फ़िल्म में जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम किरदारों में हैं। इस फ़िल्म के ज़रिए पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर पर्दे पर एक साथ आये हैं। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को 'उरी' और 'मणिकर्णिका' से भी टक्कर मिल रही है, जो अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से जमी हुई हैं। 

पिछले साल सोनम पैडमैन, संजू और वीरे दी वेडिंग में नज़र आयी थीं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थीं। हालांकि इन तीनों ही फ़िल्मों में वो फ़ीमेल लीड रोल में नहीं थीं। अगर सोनम की सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों के कलेक्शंस देखें तो 2016 में आयी 'नीरजा' को ₹4.70 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और फ़िल्म ₹75 करोड़ से अधिक कलेक्शन करके सुपर हिट रही थी। 2015 में सोनम 'डॉली की डोली' में लीड रोल में थीं, जिसने ₹2 करोड़ की ओपनिंग ली थी और लगभग ₹20 करोड़ जमा करके घाटे में रही थी।

2014 में आयी 'ख़ूबसूरत' में सोनम ने लीड रोल निभाया था। फ़िल्म ने ₹2.75 करोड़ की ओपनिंग ली और लगभग ₹26 करोड़ कमाकर हिट रही थी। पिछले 6 सालों में सोनम की सबसे बड़ी ओपनिंग 'रांझणा' को मिली थी, जिसने पहले दिन ₹5.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने ₹62.75 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था और फ़ायदे में रही थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.