विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमिताभ-हेमा की वो भोजपुरी फिल्म... जिसने की थी छप्पर फाड़ कमाई, 20 साल पहले रही ब्लॉकबस्टर

Published: Wed, 11 Mar 2026 02:40 PM (IST)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जोड़ी फैंस की फेवरेट मानी जाती है। आपको बता ...और पढ़ें

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 20 साल पहले आई थी भोजपुरी फिल्म

  2. अमिताभ और हेमा ने निभाया था अहम किरदार

  3. कब बजट की फिल्म ने की थी बंपर कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की ऑन स्क्रीन फेवरेट जोड़ी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का नाम शामिल होता है। एक को बॉलीवुड का महानायक तो दूसरे को इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। अमिताभ और हेमा की जोड़ी अपने समय में ब्लॉकबस्टर फिल्मों की गारंटी मानी जाती थी। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मी जगत में भी इन दोनों ने अपनी जोड़ी का जलवा बिखेरा है और एक ब्लॉकबस्टर मूवी भी दी है। आइए उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं- 

अमिताभ-हेमा की भोजपुरी ब्लॉकबस्टर

साल 2006 में भोजपुरी सिनेमा की तरफ से फिल्म गंगा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मनोज तिवारी और रवि किशन से जैसे सुपरस्टार इस मूवी का हिस्सा थे। लेकिन अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की मौजूदगी की वजह से गंगा सबसे अधिक चर्चा में रही। इस फिल्म में बिग बी ने ठाकुर विजय की भूमिका को निभाया था, जबकि हेमा उनकी पत्नी सावित्री के रोल में नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें- शादीशुदा कपल के लिए Must Watch है अमिताभ-जया की Blockbuster, 53 साल पहले हुई थी रिलीज

ganga (1)

फिल्म की कहानी के बारे में जिक्र किया जाए तो ये मूवी एक गंगा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। गंगा (नगमा) अपने गांव की पढ़ी-लिखी, साहसी और समझदार लड़की होती है। उसका जीवन सही रास्ते पर चलता है, लेकिन फिर एक ऐसी घटना घटित होती है, जिससे उसका जीवन बदल जाता है।

ganga

दरअसल घटना में उसके गांव का लड़का शंकर (रवि किशन) उसकी मदद करता है, लेकिन इसमें वह अपंग हो जाता है। जिसके बाद गांव में गंगा और शंकर के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बनने लगती हैं। फिल्म में एक्शन और रोमांच की कोई कमी नजर नहीं आती है, इसी वजह से ये ब्लॉकबस्टर बनी थी। 

बॉक्स ऑफिस पर आई थी सुनामी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 20 साल पहले आई गंगा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया था। बताया जाता है कि इस मूवी का बजट 5 करोड़ रुपये था और इसकी कमाई 35 करोड़ से ज्यादा रही थी। इस तरह से गंगा ने सात गुना अधिक कारोबार कर धूम मचा दी थी। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपने समय में फिल्म गंगा ने किस कदर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था।

यह भी पढ़ें- संडे को काम नहीं करता था ये सुपरस्टार, ऐंठ में ठुकराया दिया था अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर का ऑफर