विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Worldwide Collection: 'पुष्पा राज' की आंधी में सब हुआ धुआं-धुआं, 10वें दिन वर्ल्डवाइड की बंपर कमाई

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sun, 15 Dec 2024 08:16 AM (IST)

Pushpa 2 Worldwide Collection Report एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों नोट पर नोट छाप रही है। रोज पुष्पा ...और पढ़ें

10वें दिन कैसा है पैन इंडिया फिल्म पुष्पा 2 का हाल (Photo Credit- Instagram)
10वें दिन कैसा है पैन इंडिया फिल्म पुष्पा 2 का हाल (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. 10वें दिन कैसा है पैन इंडिया फिल्म पुष्पा 2 का हाल
  2. धमाकेदार कमाई का सिलसिला रहेगा जारी
  3. अल्लू अर्जुन के मामले का कमाई पर नहीं पड़ा असर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Worldwide Collection: इस साल जाने कितनी ही फिल्में थिएटर में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार के साथ कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए। मगर साल का अंत आते आते साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने कई हिट फिल्मों की रिलीज के महज 4 दिन में छुट्टी कर दी। आज मूवी के रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और पुष्पा राज का चार्म दर्शकों के दिल से उतरने को तैयार नहीं है। आइए जानते हैं 10वें दिन इसने कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

10वें दिन इतना हुआ पुष्पा 2 का कलेक्शन

पुष्पा- द रूल की रिलीज को एक 10 दिन पूरे हो गए हैं। पहले सप्ताह में इस मूवी ने कमाई के मामले में जमकर गदर मचाया था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ के पार रहा था। कलेक्शन की स्पीड अभी तक अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है और 9वें दिन इसने 1125 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार 10वें दिन 1200 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि वीकेंड को देखते हुए कमाई दोगुनी होने की उम्मीद लग रही है।

Photo Credit- Instagram

वहीं बॉक्स ऑफिस पर शनिवार यानी 10वें दिन पुष्पा 2 ने 62.3 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में आंकड़ा 824.5 करोड़ के पास पहुंच गया है। इसमें तेलुगू में 262.6  करोड़, हिंदी में 498.1 करोड़, तमिल में 44.9 करोड़, कन्नड़ में 5.95 करोड़ और मलयालम में 12.95 करोड़ का कारोबार किया है। टोटल मूवी ने 824.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Worldwide Collection: क्या करके मानेगा 'पुष्पा'! दुनियाभर में Allu Arjun की फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन

कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ निकल गई आगे

पुष्पा 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। ऑडियंस के बीच मूवी को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही थी। थिएटर में पहुंचने के साथ ही इसने इस साल की रिलीज हुई कई मूवीज के कलेक्शन को धूल चटा दी थी। सीक्रेट सुपरस्टार (891 करोड़), बजरंगी भाईजान (911 करोड़), एनिमल (929 करोड़), कल्कि 2898 एडी (1019 करोड़), पठान (1042 करोड़) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Photo Credit- Instagram

पुष्पा 2 के बारे में...

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों का स्वैग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। विलेन की भूमिका में नजर आने वाले फहाद फासिल भी किसी से कम नहीं हैं। इनके अलावा दयानंद रेड्डी, सुनील, राव रमेश, जगपति बाबू और राजशेखर अनिंगी भी अपने अभिनय से कहानी में तड़का लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection Worldwide: अब रुक भी जा पुष्पा! 1000 करोड़ के बाद अब Allu Arjun की मूवी ने छुआ ये आंकड़ा