Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OMG 2 Box Office Day 2: शिव के दूत बनकर छाए अक्षय कुमार, दूसरे दिन 'ओएमजी 2' की कमाई में आया उछाल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 08:52 AM (IST)

    OMG 2 Box Office Collection Day 2 अक्षय कुमार पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ओएमजी 2 को सनी देओल की गदर 2 से सीधी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म ने रेंगते-रेंगते दूसरे दिन ठीकठाक कमाई कर ली है। दो दिनों में फिल्म ने एवरेज बिजनेस किया है। ओएमजी 2 का कंटेंट काफी अलग है। फिल्म को रिलीज से पहले ए सर्टिफिकेट दिया गया था।

    Hero Image
    Akshay Kumar and Pankaj Tripathi from OMG 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर लोगों में ठीकठाक क्रेज देखने को मिल रहा है। 'सेल्फी' के बाद यह इस साल की उनकी दूसरी रिलीज फिल्म है। 'ओएमजी 2' अनाउंसमेंट के बाद से ही तलहका मचाए हुए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार को भगवान शिव के दूत की भूमिका में देखा जा सकता है। लीक से हटकर कंटेंट पर बनी इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली, जानिये इस खबर में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

    'ओएमजी 2' को इंडिया में लगभग 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। हिंदी वर्जन में फिल्म ने 57.91 प्रतिशत तक की ऑक्युपेंसी हासिल की है। सोमवार को फिल्म ने 10.26 करोड़ का टोटल नेट बिजनेस किया। वहीं, मंगलवार को फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन बंर उछाल करते हुए 15.30 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का अब तक का टोटल आंकड़ा 25.56 करोड़ हो गया है।

    विरोध का शिकार हुई 'ओएमजी 2'

    'ओएमजी 2' साल 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी' का सीक्वल है। पहली फिल्म में अक्षय कुमार कृष्ण भगवान बने थे। इस मूवी में शिव के दूत बने हैं। अमित राय के निर्देशन में बनी ओएमजी 2 का कंटेंट एडल्ट एजुकेशन पर आधारित है। एक वर्ग के लोगों ने फिल्म का विरोध भी किया है।

    मूवी में अक्षय कुमार को कचौड़ी खरीदते हुए, तालाब के गंदे पानी में नहाते हुए जैसे सीन में दिखाया गया। लोगों ने इसे भगवान की इमेज के साथ खिलवाड़ करने जैसा बताया है। फिल्म तब भी निशाने पर भी थी, जब इसका पोस्टर रिलीज किया गया था। आखिरकार फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया।

    एडल्ट एजुकेशन पर बनी है फिल्म

    यह मूवी उस लड़के की जिंदगी पर फोकस करती है, जो गे है और उसे बुली किया जाता है। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर लेता है। बेटे की मौत से आहत होकर कांति शरण मुडल (पंकज त्रिपाठी) स्कूल में एडल्ट एजुकेशन को कंपलसरी करने की सोचता है। इसके लिए उसका विरोध किया जाता है। बात कोर्ट तक घसीटी जाती है और यहां से शुरू होती है कांति शरण का एडल्ट एजुकेशन कंपलसरी करने के लिए बड़ी लड़ाई।

    शिव के दूत बने अक्षय कुमार इस चीज में कांति शरण मुडल की मदद करते हैं कि वह लोगों के बीच अपनी बात को कैसे रखें।