विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bholaa Worldwide Collection: 'दसरा' के आगे निकला अजय देवगन की फिल्म भोला का तेल, अब तक कमाए इतने करोड़

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 07 Apr 2023 09:06 AM (IST)

Bholaa Worldwide Collection अजय देवगन की फिल्म भोला को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं। टिकट विंडो पर फिल्म ...और पढ़ें

File Photo of Ajay Devgn from film Bholaa
File Photo of Ajay Devgn from film Bholaa

नई दिल्ली, जेएनएन। 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को सुपरस्टार नानी की फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं। 'दृश्यम 2' के बाद यह अजय देवगन की अगली फिल्म है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देख यही लगता है कि 'भोला' दर्शकों की उम्मीदों पर धीमी गति से खरी उतर रही है।

कमाई में 31 प्रतिशत की गिरावट

'भोला' फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो भी मूवी 100 करोड़ का कलेक्शन करने से बहुत पीछे है। गुरुवार को को फिल्म का कलेक्शन 11.2 रहा, जो कि किसी भी इंडियन फिल्म के लिए ठीकठाक आंकड़ा है। इसके पहले वीकेंड पर भोला ने 40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

हालांकि, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कमाई में उतार चढ़ाव के बीच भोला मूवी की कमाई में बुधवार तक 31 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

दुनियाभर में की इतनी कमाई

अजय देवगन स्टारर 'भोला' ने दुनियाभर में 74 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने 'यू मी और हम', 'रनवे 34' और 'शिवाय' का भी निर्देशन किया है। इन तीनों फिल्में में से एक भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने तक अजय देवगन की फिल्म को टिकट विंडो पर क्लियर रास्ता मिल सकता है।

'दसरा' के आगे नहीं टिक पाई 'भोला'

नवीन बाबू घन्टा उर्फ नानी की फिल्म 'दसरा' ने दुनियाभर में छह दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, और अब भी इसका कलेक्शन अच्छा जा रहा है। खुद सुपरस्टार नानी ने ग्लोबल लेवल पर 100 करोड़ पार होने की जानकारी शेयर की।

'दसरा' अभिनेता नानी की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें उनकी जोड़ी कीर्ति सुरेश के साथ बनी है।