विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Report: अजय देवगन की भोला ने छुड़ाए दसरा और रावणासुर के छक्के, अब दर्शकों को है सलमान खान का इंतजार

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 15 Apr 2023 08:01 AM (IST)

Box Office Report भोला ने दुनियाभर में 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसने ...और पढ़ें

Ajay Devgn Bholaa earn more than 115 crore dasara and Ravanasura
Ajay Devgn Bholaa earn more than 115 crore dasara and Ravanasura

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की 'भोला' ने बॉक्‍स ऑफिस पर दो हफ्ते बाद भी जमी हुई है। साउथ सुपरस्टार नानी की 'दसरा' का हाल सबसे बुरा है, फिल्म बस अब सिनेमाघरों से गायब ही होने वाली है। ऐसा ही हाल रवि तेजा की 'रावणासुर' का भी है। इसकी कमाई को तो लगता है किसी की नजर ही लग गई। फिल्म के कलेक्शन ने रिलीज के 8वें दिन ही नोज डाइव किया।

100 करोड़ पार हुई भोला

अजय देवगन की 'भोला' सिनेमाघरों में छाई हुई है। रिलीज के 16वें दिन इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार का फायदा उठाते हुए इसने शुक्रवार से बेहतर कमाई की और इसी के साथ इसकी टोटल कमाई पहुंच गई 80.29 करोड़ के पार। दुनियाभर में भोला ने 115 करोड़ की नेट कमाई की है। बात करें तो इस शुक्रवार के रिलीज की तो, बॉलीवुड की कोई भी बड़ी फिल्म नहीं आई, जिसका फायदा भोला को हुआ।

दसरा की हालत खराब

नानी स्टारर 'दसरा' की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में इसने 77.61 करोड़ का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसने सिर्फ 30 लाख का कलेक्शन किया। शुरुआत में लग रहा था कि दसरा अच्छा प्रदर्शन करेगी और भोला को पीछे छोड़ देगी. लेकिन दूसरा हफ्ता आते-आते इसकी हालत पस्त हो गई। अब तो लगता है कि सोमवार से सिनेमाघरों में ये गायब ही होने वाली है।

रावणासुर की बेहाल

मास महाराजा रवि तेजा की फिल्म रावणासुर ने सिनेमाघरों में काफी अच्छी शुरुआत की थी। इसने पहले दिन तो भोला और दसरा दोनों को ही पटखनी दे दी थी। इसके बाद इसका डाउनफॉल शुरू हो गया। फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन सिर्फ 30 लाख की कमाई की है। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन पहुंच गया 16.29 करोड़ के पार।

किसी का भाई किसी की जान पर टिकी निगाहें

अब 21 अप्रैल को सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान रिलीज हो रही है। इससे पहले इन फिल्मों को जितने भी नोट बटोरने है, आराम से बटोर सकते हैं।