विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aavesham Day 9 Box Office: मैदान और BMCM से ज्यादा गदर मचा रही है ये साउथ मूवी, वीक डे में धड़ल्ले से छापे नोट

Published: Fri, 19 Apr 2024 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 06:39 PM (IST)

Aavesham Day 9 Box Office Collection अप्रैल का महीना बॉलीवुड फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से कुछ ...और पढ़ें

आवेशम ने कमाई में मचाया धमाल (Photo Credit-Instagram)
आवेशम ने कमाई में मचाया धमाल (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. पुष्पा एक्टर की फिल्म आवेशम ने किया कमाल
  2. फहाद फासिल की फिल्म आवेशम
  3. बड़े मियां छोटे मियां और मैदान पर पड़ी भारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aavesham Box Office Collection Day 9: शैतान मूवी की बदौलत बॉक्स ऑफिस के लिए जिस तरह से मार्च का महीना गुजरा, उसके मुताबिक अप्रैल का ये महीने एक दम फीका साबित हो रहा है। अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) और अजय देवगन मैदान (Maindaan) जैसी बड़ी फिल्में फिलहाल के कमाई के मामले में बेदम नजर आ रही हैं। 

लेकिन इन दोनों मूवीज से ज्यादा असरदार मलयालम फिल्म आवेशम साबित हुई है। जो हर रोज वीक डे में धमाकेदार तरीके से हर रोज नोट छापते हुए आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 9वें दिन आवेशम ने कितने करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

9वें दिन आवेशम का शानदार प्रदर्शन जारी

ईद के मौके पर हिंदी सिनेमा में जहां एक तरफ बड़े मियां छोटे मियां और मैदान सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। तो वहीं साउथ सिनेमा की तरफ आवेशम को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा गया। पुष्पा फिल्म स्टार फहाद फासिल स्टारर आवेशम ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी को चौंका दिया है और कमाई के मामले में मैदान और बड़े मियां छोटे मियां को कड़ी टक्कर देती है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 9वें दिन आवेशम ने सभी भाषाओं में करीब 3.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है। कमाई के इस आंकडे़ से एक बार फिर से वीक डे में आवेशम ने गर्दा उड़ा दिया है। ऐसे में अब आवेशम का कुल कारोबार 40 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

आवेशम कलेक्शन रिपोर्ट

    पहला दिन          4.20 करोड़             
    दूसरा दिन          3.80 करोड़
    तीसरा दिन          4.65 करोड़
    चौथा दिन          5.75 करोड़
    पांचवा दिन          4.60 करोड़
    छठा दिन          4.50 करोड़
    सातवां दिन          4.40 करोड़
    आठवां दिन          4.10 करोड़
    नौवां दिन          3.50 करोड़
       कुल          39.50 करोड़

इस कमाई के साथ ही आवेशम मैदान से आगे निकल चुकी है, जिसने रिलीज के 9 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि बड़े मियां छोटे मियां 51 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 

ये भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार करने वाली 2024 की दूसरी सबसे तेज फिल्म 'BMCM', 4 दिनों में ताबड़तोड़ कलेक्शन