Move to Jagran APP

BOX OFFICE: दूसरे सोमवार को '83' के कलेक्शंस में भारी गिरावट, 100 करोड़ से अब इतनी दूर रणवीर सिंह की फिल्म

24 दिसम्बर को 83 देशभर में 3700 से अधिक स्क्रींस पर हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गयी थी। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर बनी फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 07:03 PM (IST)
BOX OFFICE: दूसरे सोमवार को '83' के कलेक्शंस में भारी गिरावट, 100 करोड़ से अब इतनी दूर रणवीर सिंह की फिल्म
83 Movie Box Office Collection Day 11. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। दूसरे हफ्ते में चल रही रणवीर सिंह की फिल्म 83 के कलेक्शंस में दूसरे सोमवार को उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। नये साल की छुट्टियां खत्म होने के बाद वर्किंग वीक शुरू होने का असर फिल्म पर पड़ा है। वहीं, कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं से भी कलेक्शंस प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल, 83 धीरे-धीरे 100 करोड़ के पड़ाव की ओर बढ़ रही है, जिससे अब चंद करोड़ ही दूर है। 

loksabha election banner

3 जनवरी (सोमवार) को 83 ने 2.01 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसके बाद 11 दिनों का नेट कलेक्शन 93.28 करोड़ हो गया है, यानी 100 करोड़ का पड़ाव छूने के लिए 83 को अब 6.72 करोड़ ही चाहिए। अगर फिल्म इसी रफ्तार से भी चलती रही तो आने वाले वीकेंड तक सैकड़ा पूरा कर लेगी। हालांकि, बहुत कुछ कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार पर निर्भर करेगा। जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं और एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, उससे बॉक्स ऑफिस निश्चित तौर पर प्रभावित होगा। 

24 दिसम्बर को 83 देशभर में 3700 से अधिक स्क्रींस पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गयी थी। फिल्म 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज हुई थी। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर बनी फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव के किरदार में हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया। 

83 ने पहले दिन 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म 16.95 करोड़ बटोरने में कामयाब रही है। वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17.41 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 47 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, ट्रेड ने इस कलेक्शन को कम माना, क्योंकि 83 जैसी बड़ी और स्टार वैल्यू वाली फिल्म से उम्मीदें ज्यादा थीं। 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक के दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 19.40 करोड़ नेट जमा किये। 83 ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है और 10 दिनों में 53 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.